Gold Dhanteras 2023: भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और जमकर खरीदारी लोग कर रहे हैं। साथ में पिछले साल के रिकॉर्ड टूटे जा रहे हैं. इससे भारत की इकोनॉमी रॉकेट की रफ्तार पकड़ चुकी है। बीते दिन की बात करें तो रिकॉर्ड तोड़ सोना भारतीय द्वारा खरीदा गया है। पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। कीमत की बात करें तो वो है 22,000 करोड रुपए। जी हा, 1 दिन में भारत ने इतना सोना खरीद लिया जितनी किसी देश की जीडीपी भी नहीं होती है।
सस्ते सोने का हुआ फायदा
जैसा आप जानते हैं कि धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में जो उम्मीद ज्वेलर्स लगाकर बैठे थे, उससे ज्यादा की खरीदारी यहां भारत में दिखाई दी। कल यानी धनतेरस पर सोने की कीमत 1,500 रुपए कम रही, जिसका भी असर मांग पर दिखाई दिया। जिससे सोने की मांग अब 7.7 फीसदी बढ़कर 42 टन की हो गई है।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर भी दिखी दिलचस्पी
सोना और आभूषण के अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की डिमांड भी देखी गई। पिछले साल की तुलना में इसमें 20 फ़ीसदी का इजाफा देखा गया। इलेक्ट्रॉनिक आइटम में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर के साथ-साथ टेलीविजन और घरेलू उपकरण शामिल थे।
यह भी पढ़ें- सरकार का शानदार गिफ्ट, बिना इंटरनेट देखें LIVE टीवी, JIO, Airtel को झटका!
इकॉनमी को मिलेगी शानदार रफ्तार
जैसी उम्मीद सरकार और एक्सपर्ट कर रहे थे, वैसे ही शुरुआत धनतेरस के दिन से दिखाई दी है। लग रहा है कि इस फेस्टिव सीजन भारतीय इकोनामी को अलग ही रफ्तार मिल जाएगी। 22, 000 करोड़ सोने की खरीदारी ने ये भी दिखा दिया कि महंगाई की सीमा कितनी भी हो, लेकिन जब बात अपनी पारंपरिक त्यौहार की आती है तो लोग जमकर पैसा बहाते हैं। उम्मीद करते हैं कि आने वाले चार से पांच दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद शानदार रहेंगे।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
9 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
9 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines