हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Today: 5 दिनों के ब्रेक के बाद फिर चढ़ गए सोने के दाम, जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड

करीब पांच दिनों के ब्रेक के बाद सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इस साल सोने ने पिछले साल की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। 2024 में सोने का रिटर्न 25% के आसपास था और 2025 के पहले चार महीनों में ही यह करीब 29% पहुंच चुका है।

विज्ञापन

सोने की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। लगातार 5 दिनों तक गिरने के बाद गोल्ड प्राइस आज ऊपर चढ़े हैं। सोने में 400 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है। कुछ दिन पहले सोना 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन फिर एक दिन में आई तीन हजार रुपये की बड़ी गिरावट से यह नीचे फिसल गया। उसके बाद से इसमें नरमी बनी हुई थी, जो आज यानी 29 अप्रैल को दूर हुई है।

अब क्या हैं दाम?

सोना इस समय 97 हजार के ऊपर चल रहा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 97,970 रुपये के भाव पर मिल रहा है। जबकि पिछले सत्र में इसकी कीमत 97,530 थी। इस हिसाब से गोल्ड 440 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी के दाम लगभग वही बने हुए हैं। 1 किलोग्राम चांदी 1,00,500 रुपये के भाव पर मिल रही है।

अब आगे क्या?

गोल्ड के दाम रॉकेट बनेंगे या फिर आगे भी नरमी देखने को मिलेगी, यह काफी हद तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों पर निर्भर करेगा। अमेरिका और चीन के बीच गतिरोध को लेकर अब तक कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ कम करने की बात कही थी, जिसके जवाब में चीन ने किसी भी तरह की बातचीत जारी न होने की बात कही। उसके बाद से उस मुद्दे पर दोनों तरफ से लगभग खामोशी है। अगर यूएस-चीन ट्रेड वॉर बढ़ती है, तो सोना रॉकेट बन सकता है। वहीं, अगर हालात सामान्य होते हैं, तो इसमें नरमी आ सकती है।

विज्ञापन

कितनी जा सकती है कीमत?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यूएस-चीन के बीच हालात सामान्य होते हैं, तो अगले 6 महीनों में सोना 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर भी पहुंच सकता है। वहीं, अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और कमजोर होता डॉलर गोल्ड की कीमतों में इजाफे के लिए जिम्मेदार रहा है। अगर आगे भी ऐसे हालात बने रहते हैं, तो गोल्ड प्राइस चढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में इस साल के आखिरी तक गोल्ड प्राइस 4000 डॉलर प्रति औंस और 2026 में 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका मतलब ये हुआ है कि भारत में इसकी कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

कैसे प्रभावित होती है कीमत?

देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।

विज्ञापन

कौन तय करता है दाम?

दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola