सोने की कीमतें पहले से ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं और अब इसके तेजी से भागने की संभावना है। अमेरिका से आए तक बयान से सोने के दाम आग की तरह भड़क सकते हैं। ऐसे में हर गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने का खतरा है। उन्होंने टैरिफ से अर्थव्यवस्था के संभावित नुकसान को रेखांकित किया है।
तुरंत चढ़ गए दाम
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान के तुरंत बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। मार्च 2023 के बाद गोल्ड प्राइस में बुधवार को एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई। सोना बढ़कर 3,357.78 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। माना जा रहा है कि पॉवेल के बयान के बाद सोने में निवेश बढ़ेगा और इसकी कीमतें तेजी से ऊपर चढ़ेंगी। इसके अलावा, उनके बयान से यह भी संकेत मिलता है कि यूएस फेड ब्याज दरों में कटौती को तवज्जो न दे, ऐसे में अमेरिकी शेयर बाजार दवाब में आ सकता है।
बाजार हो सकता है प्रभावित
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक फेड से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पॉवेल के बयान से निवेशकों को निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली बार केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कटौती नहीं की थी, लेकिन यह संकेत दिया था कि आगे दो कटौती हो सकती हैं। इस उम्मीद में शेयर बाजार में मजबूती दिखाई दी थी, लेकिन अब कटौती की संभावना बेहद कम हो गई है। लिहाजा, मार्केट दबाव में आ सकता है और स्टॉक मार्केट में आने वाला पैसा गोल्ड या दूसरी एसेट में जा सकता है।
अब बदल रही राय
सोने को लेकर अब अधिकांश एक्सपर्ट्स बुलिश नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ दिन पहले तक सोने में गिरावट की बातें ज्यादा हो रही थीं। सोना अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के चलते मजबूत हुआ है। अब टैरिफ को लेकर फेड रिजर्व की चिंता से इसमें निवेश बढ़ सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने भी सोने की कीमतों में उछाल का अनुमान जताया है। उसने हाल ही में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं और ऐसा ट्रेड वॉर में तेजी के चलते होगा।
आगे क्या है अनुमान?
सोने को लेकर अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, उससे यही लगता है कि इसकी कीमतों में आगे भी तेजी बनी रहेगी। भारत में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 98 हजार के पार पहुंच गई है। ऐसे में इसके अगले कुछ दिनों में ही एक लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्थिति में हर गिरावट पर थोड़ी -बहुत खरीदारी अच्छी रहेगी। जिस तरह का माहौल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बना हुआ है, उसे देखते हुए सोना और मजबूती हासिल कर सकता है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
17 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
17 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
18 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
19 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
20 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
21 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines