सोने की कीमतें एक बार फिर से बड़ी छलांग लगा सकती हैं। यदि ऐसा होता है, तो गोल्ड दोबारा 1 लाख के ऐतिहासिक आंकड़े को छू सकता है। फिलहाल यह 98 हजार के पार चल रहा है और एक लाख तक पहुंचने के लिए इसे 2 हजार से भी कम की बढ़त की जरूरत है। बता दें कि गोल्ड प्राइस हाल ही में 1 लाख के पार निकल गए थे, लेकिन एक दिन में आई तीन हजार रुपये की गिरावट से यह फिसलकर नीचे पहुंच गए।
इसलिए उछाल संभव
गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी अमेरिका-चीन के बीच बढ़े तनाव से हुई थी और दाम में कमी की वजह भी तनाव घटने के संकेत रहे। हालांकि, अब पूरी तस्वीर पलटती नजर आ रही है। चीन की तरफ से कहा गया है कि टैरिफ को लेकर अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हो रही है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि अमेरिका को एकतरफा टैरिफ हटाने चाहिए। इस बयान से एक बार फिर टैरिफ को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इस तरह की अनिश्चितता सोने में निवेश बढ़ाती है और उसकी कीमतों को पंख लगते हैं।
समझौते की संभावना कम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि चीन पर टैरिफ में कमी की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि टैरिफ जीरो नहीं होगा। जबकि चीन के बयान से साफ है कि वह अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा टैरिफ का पूरी तरह से खात्मा चाहता है। ऐसे में मामला जल्द सुलझने की संभावनाएं टूटती दिखाई दे रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी बाजार पूरी तरह टैरिफ और यूएस-चीन रिश्तों पर केंद्रित है। सोना एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में उभर रहा है। अगर आने वाले दिनों में ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है, तो गोल्ड की डिमांड बढ़ सकती है।
अभी क्या है कीमत?
भारत में गोल्ड प्राइस की बात करें, तो यह 98 हजार के पार है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना इस समय 98,230 रुपये के भाव पर मिल रहा है। पिछले दो सत्रों की गिरावट के बाद यह स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले एक ही दिन में 3 हजार से अधिक की छलांग के साथ गोल्ड 1 लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया था।
कैसे प्रभावित होते हैं दाम?
देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।
कौन तय करता है कीमत?
दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Share Market News: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज ये स्टॉक्स लगा सकते हैं दौड़!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines