News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cheapest Gold Prices In 2025: सोना एक कीमती धातु है जिसे लोग निवेश, आभूषण या कल्चर के लिए खरीदते हैं। हालांकि, टैक्स, आयात शुल्क और बाजार की मांग जैसे कई फैक्टर्स की वजह से प्रत्येक देश में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। हालांकि, कुछ देशों में सोने की कीमतें बहुत कम होती हैं, जिससे ये देश सोने की खरीद के लिए एक केंद्र बन जाते हैं। सस्ते दामों में बढ़िया क्वालिटी के सोने की खरीदारी (Gold Buying) की बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले दुबई का नाम आता है।
दरअसल, दुबई में गोल्ड (Dubai Gold price) की खरीद पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है। इस वजह से यहां दूसरे देशों के मुकाबले सोना काफी सस्ता (Cheapest Gold) मिलता है। दुनियाभर से लोग दुबई गोल्ड की खरीदारी करने के लिए आते हैं। हालांकि, ऐसे कई और देश हैं जहां सोने की कीमतें भारत से कम हैं।
कहा जाता है कि दुबई का सोना बाकी देशों के मुकाबले काफी अच्छा होता है। वहां सोने से बने आभूषणों पर काफी बारीकी से काम किया जाता है, जिसकी सुन्दरता देखती ही बनती है। साथ ही इसका डिजाइन भी काफी खूबसूरत होता है। इसलिए वहां से सोना खरीदने पर अलग-अलग डिजाइन की मनपसंद ज्वैलरी मिल जाती है। दुबई के Deira सिटी सेंटर को गोल्ड का हब कहा जाता है। यहां जाकर भारतीय सेलिब्रिटी और रईस लोग खरीदारी करते हैं। इसके साथ ही ज्वेलरी का डिजाइन भी बेहद आकर्षक होता है। यही वजह है कि जब लोग दुबई घूमने जाते हैं तो अपनी जरूरतों के हिसाब से वहां से गोल्ड की खरीदारी जरूर करते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोना 84657 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह महंगा होकर 84,672 रुपये पहुंच गया है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 63,504 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 49,533 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दरअसल, शुद्धता के आधार पर सोने की कीमत में उछाल आया है।
बता दें कि आयात शुल्क और टैक्स में कमी के कारण कुछ देशों में भारत की तुलना में सोना सस्ता है। उदाहरण के लिए, दुबई, हांगकांग और स्विटजरलैंड जैसे स्थानों पर सोना प्रतिस्पर्धी कीमतों पर बेचा जाता है। कम कीमतों पर सोना खरीदने के लिए, खरीदार अक्सर इन देशों की यात्रा करते हैं।
इस सूची के जरिए आप समझ सकते हैं कि किन देशों में सोने की सबसे कम कीमत है, इससे आपको सोने की खरीदारी में पैसे बचाने में मदद मिल सकती है। यहां 2025 में सोने की खरीद के लिए शीर्ष 10 देशों की जानकारी दी गई है। जहां भारत की तुलना में सोने की कीमत काफी कम है।
| देश | रुपये में 24K सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) | रुपये में 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) |
| अमेरिका | रु. 72, 280 | रु. 67,920 |
| ऑस्ट्रेलिया | रु. 73, 580 | रु. 67,900 |
| सिंगापुर | रु. 77,110 | रु. 69,390 |
| स्विट्जरलैंड | रु. 78,660 | रु. 71, 960 |
| इंडोनेशिया | रु. 78, 860 | रु. 73,530 |
| दुबई | रु. 78, 960 | रु. 74, 690 |
| तुर्की | रु. 79,310 | रु. 70,960 |
| हांगकांग | रु. 79,400 | रु. 72,800 |
| मलावी | रु. 79,400 | रु. 72,460 |
| कोलंबिया | रु. 79,500 | रु. 72,440 |
नोट: बता दें कि कीमतें सूची से कुछ अलग हो सकती हैं। यह आंकड़े 4 फरवरी, 2025 तक सटीक है और लाइव गोल्ड प्राइसिंग वेबसाइट से लिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।