Gold Prices Fall: बजट 2024 पेश होने के बाद सोने के इतिहास का अब तक का सबसे काल समय रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट के बाद सोने की कीमतों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों के एक दिन में 10.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण 23 जुलाई को बजट सदन में बजट पेश किया था, जिसमें सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है।
इस साल सोने की कीमत में 14.7% की तेजी आई थी
जानकारी के अनुसार बजट से एक दिन पहले तक सोने की कीमतों में इस साल 14.7% की तेजी आई थी। भारतीय परिवारों में ज्यादा से ज्यादा सोना खरीदकर अपने पास रखने की आदत होती है। इसके पीछे सोने की कीमत बढ़ना और मुनाफा कमाना मकसद रहता है। लेकिन 2024 बजट के बाद देश के लाखों परिवरों को नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार सोना रखने वाले परिवारों की संख्या शेयर बाजार में निवेश करने वालों की तुलना में कहीं ज्यादा अधिक है।
देश में सबसे ज्यादा सोने का भंडार हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व के कुल सोने का करीब 11 फीसदी हिस्सा भारत में है। बताते हैं कि यह स्विट्जरलैंड, अमेरिका और जर्मनी आदि के गोल्ड रिजर्व से भी अधिक है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में लोगों के पास और मंदिरों में कुल लगभग 30000 टन से अधिक सोना है।
बजट 2024 में वित्त मंत्री ने ये किया ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से घटाकर 6 प्रतिशत तक कर दिया है। इसके अलावा सोने पर लगने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस को 5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया। एक्सपर्ट के अनुसार इससे गोल्ड पर लगने वाला टैक्स पहले 18.5 प्रतिशत से आधा होकर 9 फीसदी हो गया है, जिसमें GST भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: New Rules: बिजली बिल भरने से लेकर गैस-सिलेंडर तक, 1 अगस्त से बदलेंगे ये 5 नियम
संबंधित खबरें
इन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
35 mins agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
14 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
17 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
18 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
19 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
22 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
23 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 day agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines