सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट आई है। 1 लाख की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना पिछले दो सत्रों में लगातार गिरा है। अब यह वापस 98 हजार के लेवल पर आ गया है। हालांकि, इसके बावजूद इस साल सोने ने शानदार रिटर्न दिया है। शेयर बाजार की तुलना में गोल्ड ज्यादा तेजी से भागा है। इसका 2025 के पहले चार महीनों में रिटर्न 25% से ज्यादा रहा है।
आज क्या है भाव?
गोल्ड प्राइस 23 अप्रैल को लुढ़ककर एक लाख के नीचे पहुंच गए थे और आज यानी 24 अप्रैल को भी इसमें गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोना का भाव 98,240 रुपये है। जबकि कल यह 98,350 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, गोल्ड आज 110 रुपये सस्ता हो गया है। चांदी की बात करें, तो इसके दाम भी 100 रुपये की कमी के साथ 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।
अब क्यों घट रहे दाम?
सोने की कीमतों में तेजी पहले डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता और फिर यूएस-चीन के बीच ट्रेड वॉर के चलते आई थी। 2 अप्रैल को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैरिफ का ऐलान किया, तो गोल्ड प्राइस कुछ कम हुए, क्योंकि टैरिफ पर तस्वीर साफ हो गई थी। लेकिन चीन के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव ने गोल्ड की चमक को फिर से निखारना शुरू कर दिया। अब यूएस-चीन तनाव भी घटने के संकेत मिल रहे हैं। यानी गोल्ड को मजबूती देने वाली दोनों वजह लगभग खत्म हो गई हैं। इसके चलते ही सोने के दाम में नरमी आई है।
क्या लगाया जाए दांव?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल गोल्ड में किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए। अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम हो रहा है और टैरिफ वॉर पर पूरी तरह विराम लगने के बाद गोल्ड प्राइस नीचे खिसक सकते हैं। ऐसे में बड़े निवेश पर बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर यूएस-चीन के बीच हालात सामान्य होते हैं, तो अगले 6 महीनों में सोना 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर भी पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में 98 हजार पर दांव लगाने वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
मुनाफावसूली कितनी सही?
मौजूदा गिरावट के बावजूद सोना रिकॉर्ड हाई पर है। ऐसे में मुनाफावसूली की जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे निवेशक जिनके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में सोना अच्छी-खासी मात्रा में है, उन्हें थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए। जिस तरह का माहौल अब नजर आ रहा है, उसमें गोल्ड प्राइस और नीचे जाने की संभावना है। लिहाजा, पोर्टफोलियो को कुछ हल्का करके प्रॉफिट बुकिंग करना अच्छी रणनीति रहेगी।
यह भी पढ़ें – Interest Rate Revised: किस प्राइवेट बैंक में सेविंग अकाउंट पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
5 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
6 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
7 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
9 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
9 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
10 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
10 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines