Gold Price Weekly Update: पिछले कुछ महीनों में गोल्ड की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जुलाई 2024 में सोने के दाम अपने हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गए थे, लेकिन बजट 2024 के बाद इसमें भारी गिरावट आई। अब एक बार फिर से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच रही हैं। दिवाली से पहले घरेलू बाजार में सोने की कीमत 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई हैं।
80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाएगा गोल्ड रेट
वहीं, बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि धनतेरस तक गोल्ड का रेट 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर गोल्ड खरीदने वाले हैं तो पहले ही खरीदारी कर लें, नहीं तो आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है।
एक हफ्ते में कितने बढ़े सोने के भाव?
दिवाली से पहले गोल्ड के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर की समाप्ति वाले फ्यूचर गोल्ड की कीमत में तेजी आई है। पिछले सप्ताह के अंत में, यानी 11 अक्टूबर को, MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 76,307 रुपये थी, जो 18 अक्टूबर तक 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस तरह, एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1,443 रुपये का उछाल देखा गया।
Gold Silver Price weekly Analysis
IBJA पर गोल्ड का रेट
इतना ही नहीं घरेलू बाजार में भी गोल्ड की कीमतें बढ़ रही हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 11 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग 76,000 रुपये थी और 18 अक्टूबर तक यह बढ़कर 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
महानगरों में प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट (18 अक्टूबर)
दिल्ली
22 कैरेट सोने का रेट 72550 रुपये है।
24 कैरेट सोने का रेट 79130 रुपये है।
मुंबई
22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये है।
24 कैरेट सोने का रेट 78980 रुपये है।
कोलकाता
22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये है।
24 कैरेट सोने का रेट 78980 रुपये है।
चेन्नई
22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये है।
24 कैरेट सोने का रेट 78980 रुपये है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
6 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
9 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
10 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
11 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
20 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
22 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines