Gold Price Update: इस साल यानी 2024 के आखिरी दिन सोने की कीमत में हल्का उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 78,010 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में आज नरमी का माहौल है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 92,400 रुपये है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
साल के आखिरी दिन सोने की कीमत में आई तेजी से यह सवाल पैदा हो गया है कि क्या अब यह पीली धातु फिर तेज रफ्तार से दौड़ने वाली है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल डॉलर इंडेक्स स्थिर बना हुआ है, जिससे सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। उनका यह भी कहना है कि 2025 में सोने को लेकर 2024 वाला ट्रेंड जारी रह सकता है। ऐसे में इसकी कीमत तेजी से बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें – काम बढ़ा, कर्मचारी नहीं: PSU Banks में 13 साल के Low पर पहुंचा Workforce का आंकड़ा
तैयार हो रहा है बाजार
इस साल सोने की कीमतों ने काफी छलांग लगाई है। इसकी वजह है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल और चीन जैसे देशों द्वारा सोने की खरीदी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इसकी रफ्तार थोड़ी कमी हुई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार अभी अमेरिकी नीतियों में संभावित बदलाव के लिए तैयार हो रहा है और 2025 में इसमें तेजी आ सकती है।
कहां है कितनी कीमत?
अलग-अलग शहरों में सोने के भाव की बात करें, तो मुंबई में जहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 78,010 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में यह 78,160 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर मिल रहा है। चेन्नई में 78,010, कोलकाता में 78,010, हैदराबाद में 78,010, लखनऊ में 78,160 और बेंगलुरु में 10 ग्राम सोना 78,010 रुपए के भाव पर मिल रहा है।
कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?
सोने की कीमतें कई कारणों से प्रभावित होती हैं, जिसमें मांग, लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित दुनिया के प्रमुख बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली उथल-पुथल शामिल हैं। रूस-यूक्रेन, ईरान-इजरायल संघर्ष के समय सोने की कीमतों में आग लग गई थी। दरअसल, ऐसे मौकों पर सोने में निवेश बढ़ जाता है, इसलिए कीमतें चढ़ती हैं।
कैसे करें शुद्धता की जांच?
यदि आप सोना खरीद रहे हैं, तो पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कर लें। इसका सबसे अच्छा तरीका है हॉलमार्क का निशान। 22 कैरेट सोने को 916 गोल्ड के रूप में भी जाना जाता है, इसके पीछे 916 का हॉलमार्क स्टैंप होता है। सोने के गहने खरीदते समय देखें कि उस पर ट्रायंगल के नीचे “BIS” अंकित है या नहीं। एसिड टेस्ट से भी सोने की शुद्धता जांची जा सकती है, लेकिन ऐसा किसी के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए। घिसकर भी इसकी टेस्टिंग हो सकती है। असली सोना घिसने पर सुनहरे धातु के कण निकलते हैं।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2024: Amitabh से Amir तक इन स्टार्स ने Real Estate में किया बड़ा निवेश
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
50 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
3 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
4 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines