Gold Price Update : सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 4500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा लुढ़की। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड एक बार फिर 57,000 के प्रति 10 ग्राम के नीचे तो चांदी 67,000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। लगातार यह छठा कारोबारी दिन है जब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
दरअसल इन दिनों देश में पितृ पक्ष चल रहा है और दौरान लोग बड़ी खरीददारी नहीं करते हैं। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि पितृ पक्ष के कारण बाजार सोने और चांदी की मांग काफी घट गई है और इसका असर इनकी कीमतों पर भी देखी जा रही है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि पितृ पक्ष 14 अक्टूबर को खत्म हो रहा है और नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यानि देश में 14 अक्टूबर के बाद नवरात्रि दुर्गा पूजा, धनतेरस और दिवाली जैसे एक के बाद एक कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में पितृ पक्ष के बाद सोने और चांदी की मांग में तेजी आने से इसके दाम भी बढ़ने लगेंगे।
गौरतलब है कि शनिवार और रविवार की सप्ताहिक और सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद मंगलवार को अक्टूबर महीने के पहले कारोबारी दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी का नया रेट जारी हुआ। लेकिन बिकवाली कम होने के कारण गिरावट का दौर जारी रहा।
Gold Price Update
पिछले 6 दिनों से यूं लुढ़क रहा है सोना
- मंगलवार को सोना लगातार छठे कारोबारी दिन सस्ता हुआ। मंगलवार को गोल्ड 1044 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट के साथ 56675 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- वहीं शुक्रवार को सोना 279 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57719 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- गुरुवार को सोना 456 रुपये की दर से लुढ़कर 57998 प्रति 10 ग्राम के दर पर बंद हुआ था।
- बुधवार को गोल्ड 479 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिकर 58454 रुपये के स्तर पर रहा।
- इससे पहले मंगलवार को सोना 196 रुपये लुढ़कर 58933 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल बंद हुआ था।
- वहीं पिछले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 5 रुपये प्रति 10 ग्राम की सुस्ती के साथ 59129 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- Gold Buying Tips : खत्म करें Carat का कंफ्यूजन
पिछले 6 दिनों में चांदी की चाल
- मंगलवार को चांदी की कीमत में ऐतिहासिक 4566 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद चांदी लुढ़कर 67037 रुपये के स्तर पर आकर बंद हुई।
- हालांकि इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1171 रुपये तेजी के साथ 71603 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
- इससे पहले गुरुवार को सिल्वर 439 रुपये गिरावट के साथ 70432 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
- जबकि बुधवार को चांदी 627 रुपये प्रति किलो की दर से गिरकर 70930 रुपये स्तर पर बंद हुई थी।
- वहीं मंगलवार को सिल्वर 1458 रुपये प्रति किलो की बड़ी नरमी के साथ 71557 रुपये लेबल पर बंद हुई थी।
- सोमवार चांदी 160 रुपये प्रति किलो की दर से सुस्ती के साथ 73015 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Gold Buying Tips : क्यों नहीं खरीदना चाहिए बिना हॉलमार्क का सोना, कैसे करें पहचान ?
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
3 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
20 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines