हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update 20 July : सोना उछला, चांदी चमकी, खरीददारी के पहले जाने भाव

विज्ञापन

Gold Price Update 20 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर 59756 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 75499 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59756 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 316 रुपये महंगा होकर 75499 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 115 रुपये की तेजी के साथ 75181 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59756  रुपये, 23 कैरेट 59517 रुपये, 22 कैरेट वाला 54737 रुपये, 18 कैरेट वाला 44817 रुपये और 14 कैरेट वाला 34957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
              

ऑलटाइम हाई से सोना 1800 रुपये तो चांदी 4400 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1890 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 4481 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola