Gold Price Today 16 September : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर और महिलाओं का पावन त्योहार हरतालिका तीज 18 सितंबर को है। इन दोनों त्योहारों के पहले सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवें और आखिरी दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उछाल देखी गई है।
सोना फिर पहुंचा 59000 के पार
इस तेजी के बाद सोना फिर से 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण सर्राफा बाजार में फिलहाल सोना और चांदी शुक्रवार के रेट पर ही बिक रही है। बाजार में सोने और चांदी का नया रेट अब सोमवार को जारी होगा।
हरतालिका तीज से पहले उछला सोना
लगातार दो इस कारोबारी दिन बुधवार और गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते से आखिरी दिन शुक्रवार को इसमें उछाल देखी गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 319 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59016 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 94 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 58697 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
चांदी की भी बढ़ने लगी चमक
देश में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
- शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59016 रुपये, 23 कैरेट 58780 रुपये, 22 कैरेट वाला 54059 रुपये, 18 कैरेट वाला 44262 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 34524 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
- आपको बता दें कि MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के सोने-चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है।
सोना ऑलटाइम हाई से 2600 तो चांदी 4600 रुपये से भी ज्यादा सस्ती
- इस गिरावट के बाद सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट (Gold Price Update) से और भी सस्ता हो गया है। फिलहाल सोना अपने उच्चतम भाव 2630 रु. प्रति 10 ग्राम और चांदी 4611 रु. प्रति किलो की दर से सस्ता बिक रही है।
- आपको बता दें कि सोने और चांदी ने 4 मई 2023 को महंगाई का अपना सबसे ऊंचे रेट का रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सोना प्रति 10 ग्राम 61646 रुपये के स्तर तो चांदी 76464 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें- क्या है कैरेट, जिसका बढ़ना खरे सोने का संकेत? 14 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट या 24 कैरेट के सोने में क्या बदलाव?
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 hr agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
2 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
3 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
5 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
5 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
6 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
6 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
7 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines