Gold Price Today : हरतालिका तीज से पहले सोना खरीदारों को बड़ा झटका, रेट फिर पहुंचा 59000 के पार, जानें ताजा भाव
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today 16 September : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर और महिलाओं का पावन त्योहार हरतालिका तीज 18 सितंबर को है। इन दोनों त्योहारों के पहले सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते पांचवें और आखिरी दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उछाल देखी गई है।
इस तेजी के बाद सोना फिर से 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण सर्राफा बाजार में फिलहाल सोना और चांदी शुक्रवार के रेट पर ही बिक रही है। बाजार में सोने और चांदी का नया रेट अब सोमवार को जारी होगा।
लगातार दो इस कारोबारी दिन बुधवार और गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते से आखिरी दिन शुक्रवार को इसमें उछाल देखी गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 319 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59016 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 94 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 58697 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- क्या है कैरेट, जिसका बढ़ना खरे सोने का संकेत? 14 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट या 24 कैरेट के सोने में क्या बदलाव?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: