Gold Price Update: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Gold Price Update 15 September : देश में एकबार फिर जहां त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो गई है, वहीं जल्द ही शुभ लग्न शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर चांदी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए अभी आपके पास अच्छा मौका है। फिलहाल देश में सोने का रेट 59000 रुपये के करीब है जबकि चांदी 71000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि वैश्विक हालात और भारतीय सर्रफा बाजार में आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ने के कारण दिवाली तक इसके दाम 63000 से 64000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है।
इस बीच इस कारोबारी हफ्ते में लगतार दूसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भी सोने और चांदी कीमत में नरमी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 94 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58697 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 408 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गिरकर 58791 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- क्या है कैरेट, जिसका बढ़ना खरे सोने का संकेत? 14 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट या 24 कैरेट के सोने में क्या बदलाव?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: