हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Gold Price Update : सोना खरीददारों की बल्ले-बल्ले, 2064 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

विज्ञापन
Gold Price Update : लग्न के सीजन में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से करीब 2000  रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब 7500 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। दरअसल सोना सस्ता होकर 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे तो चांदी गिरकर 73000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रही है।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने जहां 394 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 1257 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को ये था सोने और चांदी का रेट

पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 648 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59582 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी गई। शुक्रवार को चांदी 1358 रुपये महंगा होकर 72420 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 1143 रुपये महंगा होकर 71062 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59582 रुपये, 23 कैरेट 59343 रुपये, 22 कैरेट वाला 54577 रुपये, 18 कैरेट वाला 44687 रुपये और 14 कैरेट वाला 34856 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2000 रुपये तो चांदी 7500 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2064 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7560 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola