Gold Price Update: सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, यहां जानें- 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का ताजा रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी और जरूरी खबर है। आपको पास सोना ऑलटाइम हाई से 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15600 रुपये प्रति किलो से भी ज्या सस्ता खरीदने का मौका है।
दरअसल पिछले कई हफ्तों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की जा रही थी। लेकिन पिछले तीन हफ्ते से सोने और चांदी के दाम में नरमी आई है। पिछले हफ्ते सोना 218 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 169 रुपये प्रति की दर से सस्ती हुई। ऐसे में शादी-व्याह के सीजन में सभी लोगों की नजर आज इस बात पर होगी की सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी का क्या रूख रहता है।
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
और पढ़िए – सोना खरीदारों की लगी ‘लॉटरी’, अब 33000 रुपये से भी कम में खरीदें 10 ग्राम सोना
पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 851 रुपये की गिरावट के साथ 64331 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 55957 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 122 रुपया सस्ता होकर 55733 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 112 रुपया सस्ता होकर 51257 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 92 रुपया सस्ता होकर 41968 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 72 रुपया सस्ता होकर 32735 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2925 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15649 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: