हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price: क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के रेट? जानें पिछले एक हफ्ते में कितना आया उछाल

पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। दरअसल, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान किया, तभी से सोने की मांग में काफी बदलाव देखा गया। जानिए पिछले 7 दिनों में सोने की कीमत में कितना उछाल आया है।

विज्ञापन

भारत में निवेश करने का एक अच्छा तरीका सोना खरीदना माना जाता है। सदियों से लोग अपनी सेविंग्स को सोना खरीदने में लगाते आए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने की खरीदारी में कमी देखने को मिली, लेकिन एक बार फिर से सोने की खरीदारी में उछाल आया है। यह उछाल उस समय पर देखा जा रहा है, जब सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 7 दिनों में सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सवाल यह उठता है कि गोल्ड इतना महंगा क्यों हो रहा है? साथ ही महंगाई में भी इसकी मांग क्यों बढ़ रही है?

अमेरिकी टैरिफ का असर

डोनाल्ड ट्रंप ने जब टैरिफ का ऐलान किया, तभी से सोने के भाव में बदलाव देखा गया। दरअसल, 2 अप्रैल को अमेरिका ने टैरिफ का ऐलान किया, जिसके बाद 8 अप्रैल को सोने के दाम एकदम से 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम से 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए। इसके बाद जब टैरिफ को टाल दिया गया, तो सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला। 8 अप्रैल के बाद से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। 17 अप्रैल को सोने की कीमत 7,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 97,700 रुपये पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: एक बयान…अब सोने की कीमतों में लगेगी आग, हर गिरावट पर खरीदारी में समझदारी!

विज्ञापन

इसके साथ ही सोने ने केवल 5 दिनों में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दौरान जिन लोगों ने 8 अप्रैल को 90,600 रुपये के भाव से सोना खरीदा, उनको 7 सात दिनों में ही लगभग 7.84 फीसदी का मुनाफा हुआ है। भारत में 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) सोने की कीमत 98 हजार के पार पहुंच गई है।

अक्षय तृतीया की वजह से बढ़ी मांग

लगातार महंगाई के बावजूद भी सोने की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। धनतेरस के बाद जिस त्योहार पर सबसे अधिक आभूषण खरीदे जाते हैं, वह अक्षय तृतीया है। 30 अप्रैल को देश में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, जिससे पहले लोग सोना खरीद रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दो हफ्तों में एक बार फिर से सोने के भाव में उछाल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, मई और जून में शादियों का आयोजन होता है, जिसके चलते भी सोने की खरीदारी बढ़ जाती है। अभी जिस तरह से सोने के भाव बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए भी निवेशक सोना खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत की चाय की दीवानी दुनिया, कॉफी और तम्बाकू के एक्सपोर्ट में भी उछाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola