Gold Price Today 4 May 2023 : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने ने लगातार दूसरे दिन आज एकबार महंगाई का नया इतिहास बनाया है। गुरुवार 4 May 2023 को सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद सोना एकबार फिर महंगाई के अपने बुधवार के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिलहाल सोना फिलहाल अपने सर्वोच्च स्तर 61565 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 76359 रुपये प्रति किलो के दर से बिकने लगी। आज से पहले सोने का ऑल टाइम हाई कीमत 61044 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो उसने कल यानी बुधवार को बनाया था।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (4 May 2023) बुधवार को सोना (Gold Price Today) 521 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 61565 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 627 रुपये महंगा होकर 61044 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। आज चांदी 1077 रुपये की उछाल के साथ 76359 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 1056 रुपये महंगा होकर 75282 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 276 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा 61,241 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 421 रुपये की तेजी के साथ 75,821 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 500 रुपये महंगा तो चांदी 3600 रुपये सस्ती
इस तेजी के सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 521 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 3 मई 2023 को बनाया था। उस वक्त सोना 61044 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 3621 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह गुरुवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 61565 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 61319 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 56393 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 46173 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 36015 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 13.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,039.06 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0. (Valium) 10 डॉलर की गिरावट के साथ 25.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 13.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,039.06 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 25.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57150, 24ct Gold : Rs. 62330, Silver Price : Rs. 77100
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57000, 24ct Gold : Rs. 62180, Silver Price : Rs. 77100
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57000, 24ct Gold : Rs. 62180, Silver Price : Rs. 77100
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57500, 24ct Gold : Rs. 62730, Silver Price : Rs. 82800
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57000, 24ct Gold : Rs. 62180, Silver Price : Rs. 82800
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57050, 24ct Gold : Rs. 62230, Silver Price : Rs. 8280
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57050, 24ct Gold : Rs. 62230, Silver Price : Rs. 8280
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57050, 24ct Gold : Rs. 62230, Silver Price : Rs. 77100
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57050, 24ct Gold : Rs. 62230, Silver Price : Rs. 77100
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57000, 24ct Gold : Rs. 62180, Silver Price : Rs. 77100
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57000, 24ct Gold : Rs. 62180, Silver Price : Rs. 82800
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57150, 24ct Gold : Rs. 62330, Silver Price : Rs. 77100
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57830, 24ct Gold : Rs. 60720, Silver Price : Rs. 82800
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57830, 24ct Gold : Rs. 60720, Silver Price : Rs. 82800
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57150, 24ct Gold : Rs. 62330, Silver Price : Rs. 77100
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57830, 24ct Gold : Rs. 60720, Silver Price : Rs. 82800
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 57150, 24ct Gold : Rs. 62330, Silver Price : Rs. 77100
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
16 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines