Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today, 19 June 2023 : अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले दो कारोबारी हफ्ते से सोना और चांदी के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते में सोना करीब 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1200 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता हुई। इसके बाद इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोना 59582 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 72420 प्रति किलो की दर पर बंद हुई।
हालांकि पिछले चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। जिससे खरीददार थोड़ा मायूस नजर आ रहे हैं।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार शुक्रवार (16 June 2023) को सोना (Gold Price Today) 648 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर होकर 59582 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 330 रुपये सस्ता होकर 58934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ आज की चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 1358 रुपये की दर से महंगी होकर 72420 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 1143 रुपये सस्ता होकर 71062 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2064 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 7560 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह शुक्रवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 59582 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 59343 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54577 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44687 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34856 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55250, 24ct Gold : Rs. 60260, Silver Price : Rs. 73100
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55100, 24ct Gold : Rs. 60110, Silver Price : Rs. 73100
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55100, 24ct Gold : Rs. 60110, Silver Price : Rs. 73100
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55420, 24ct Gold : Rs. 60460, Silver Price : Rs. 78500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54700, 24ct Gold : Rs. 59670, Silver Price : Rs. 77500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60160, Silver Price : Rs. 73000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60160, Silver Price : Rs. 73000
अहमदाबाद (Ahmedabad )
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60160, Silver Price : Rs. 73100
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60160, Silver Price : Rs. 73100
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 55100, 24ct Gold : Rs. 60110, Silver Price : Rs. 73100
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 55100, 24ct Gold : Rs. 60110, Silver Price : Rs. 78500
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 55250, 24ct Gold : Rs. 60260, Silver Price : Rs. 73100
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55930, 24ct Gold : Rs. 58730, Silver Price : Rs. 78500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55930, 24ct Gold : Rs. 58730, Silver Price : Rs. 78500
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55250, 24ct Gold : Rs. 60260, Silver Price : Rs. 73100
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60160, Silver Price : Rs. 73100
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55250, 24ct Gold : Rs. 60260, Silver Price : Rs. 73100
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।