Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today: अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज एकबार फिर सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखी जा रही है। आज सोना 543 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से तो चांदी 2519 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (13 July 2023) गुरुवार को सोना (Gold Price Today) 543 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 59329 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 80 रुपये सस्ता होकर 58786 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 2519 रुपये प्रति किलो की दर से उछलकर 73296 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 51 रुपये सस्ती होकर 70777 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 152 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59,340 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 382 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 73,928 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2519 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 6684 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह गुरुवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 59329 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 59091 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 54345 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44497 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34708 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 3.33 डॉलर की तेजी के साथ 1,961.14 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 75600
मुंबई (Mumbai Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 75600
कोलकाता (Kolkata Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 75600
चेन्नई (Chennai Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55370, 24ct Gold : Rs. 60400, Silver Price : Rs. 79500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 79500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 74500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 74500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 75600
सूरत (Surat Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 75600
पुणे (Pune Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 75600
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55000, 24ct Gold : Rs. 60000, Silver Price : Rs. 79500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 75600
भोपाल (Bhopal Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 75600
इंदौर (Indor Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 75600
जयपुर (Jaipur Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 75600
पटना (Patna Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55050, 24ct Gold : Rs. 60050, Silver Price : Rs. 75600
लखनऊ (Lucknow Gold Price) :
22ct Gold : Rs. 55150, 24ct Gold : Rs. 60150, Silver Price : Rs. 75600
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।