Gold Price Today: अगर आप भी सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज सोना 21 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से तो चांदी 52 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (12 July 2023) बुधवार को सोना (Gold Price Today) 21 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 58887 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 210 रुपये महंगा होकर 58656 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 52 रुपये प्रति किलो की दर से उछलकर 70880 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 197 रुपये महंगी होकर 70828 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 70 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,843 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 275 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 71,392 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2,900 रुपये तो चांदी 9,100 रुपये सस्ती
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2959 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 9100 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह बुधवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 58887 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 58651 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53941 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 44165 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 34449 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 4.41 डॉलर की तेजी के साथ 1,937.77 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।