Gold Rate Today: भारत में आज सुबह सोने के भाव में 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी आई। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभी सोने की कीमत में 500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 24 कैरेट सोने का भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, बीते दिन सोने का भाव 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी की कीमत में भी बदलाव हुआ है। जानिए किस शहर में सोने-चांदी का क्या रेट है।
कितना है सोने का भाव?
देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन इनकी कीमत 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जिसमें आज 540 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, 22 कैरेट का भाव प्रति 10 ग्राम 90,750 रुपये है। जो बीते दिन 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज 500 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज इसमें 410 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है।
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिरावट पर खुला शेयर बाजार, अब संभला
किस शहर में कितनी कीमत?
आज चेन्नई में 22 कैरेट प्रति ग्राम सोना 9,075 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 24 कैरेट सोना का भाव 9,900 रुपये प्रति एक ग्राम,जबकि 18 कैरेट सोना 7,455 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, मुंबई में 22 कैरेट सोना 9,075 रुपये में और 24 कैरेट सोना 9,900 रुपये प्रति एक ग्राम में खरीदा जा सकता है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 7,425 रुपये प्रति एक ग्राम है। दिल्ली में सोने के भाव की बात की जाए, तो यहां 22 कैरेट सोना 9,090 रुपये प्रति एक ग्राम और 24 कैरेट सोना 9,915 रुपये प्रति एक ग्राम में, जबकि 7,438 रुपये प्रति एक ग्राम में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: यूनियन बैंक के लिए आफत क्यों बनी यह किताब? केवी सुब्रमण्यम से है संबंध
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
44 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines