Gold Price Today: 7 जुलाई 2025 की सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपये से ज्यादा कम हो गई है। इसी के साथ 10 ग्राम सोना 98,290 रुपये में खरीदा जा सकता है। गुड रिटर्न के मुताबिक, बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 500 रुपये कम हुई है। देश के अलग-अलग शहरों में सोना अलग-अलग कीमत पर मिल रहा है। अपने शहर के नए रेट यहां देखिए।
540 रुपये कम हुई सोने की कीमत
देश में आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 540 रुपये तक कम हुई है। इसी के साथ 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,290 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 410 रुपये की गिरावट के साथ 73,720 रुपये पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: इंवेस्टर्स के लिए बंपर कमाई का गोल्डन चांस, AEL ने लॉन्च की फिक्सड रिटर्न वाली NCD स्कीम
बड़े शहरों में क्या है कीमत?
देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आज के बदलाव के बाद दिल्ली, यूपी और मुंबई जैसे बड़े राज्यों में सोने की कीमत भी बदल गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 540 रुपये की बढ़ोतरी के साथ (प्रति 10 ग्राम) 98,440 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 90,250 रुपये पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 410 रुपये की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद अब सोने की कीमत 73,840 रुपये हो गई है।
मुंबई-यूपी में कितना बदलाव?
मुंबई में 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 98,290 रुपये में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,100 रुपये है, जिसमें आज 500 रुपये की गिरावट आई है। 18 कैरेट सोना 73,720 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात की जाए, तो यहां पर राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना 98,440 रुपये तक पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 90,250 रुपये है। 22 कैरेट सोना 73,840 रुपये में खरीद सकते हैं।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 98,330 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपये ऍर 18 कैरेट सोना 73,760 रुपये तक पहुंच गया है। देश के बाकी राज्यों में भी इसी तरह का मामूसी बदलाव देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन प्लान में बदलाव, UPS पर मिलेगा NPS जैसा फायदा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
7 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
9 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
10 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
12 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
13 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
14 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
15 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
16 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines