गांधी जयंती के चलते 2 अक्टूबर को घरेलू सर्राफा बाजार और MCX में तो कारोबार बंद रहा, लेकिन ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की चमक लगातार बनी हुई है. क्या दिवाली तक 10 ग्राम सोना 180,000 के आंकड़े को पार कर सकता है?
आज 24 कैरट सोने का भाव दिल्ली में 149,800 रुपये है और 22 कैरट सोने का भाव 136,940 रुपये प्रति 10 ग्राम. जबकि चांदी 227,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है. इसी तरह मुंबई आर कोलकाता में 24 कैरट सोने का भाव 149,230 रुपये और 136,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 234,900 रुपये है. अहमदाबाद में 24 कैरट और 22 कैरट सोना क्रमश: 149,280 रुपये और 136,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी 235,000 रुपये प्रति किलो. जयपुर/लखनऊ में सोना 149,400 (24 कैरट) और 136,940 (22 कैरट) रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 235,000 रुपये प्रति किलो है.
आपको बता दें कि शहरों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के कारण 200-500 का अंतर रहता है.
इंटरनेशनल मार्केट का लेटेस्ट हलचल
ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 0.3% बढ़कर $4,190 प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. चांदी में भी बढ़त जारी है और यह करीब 0.6% चढ़कर $61.38 प्रति औंस पर पहुंच गई है. US Dollar Index में हल्का दबाव (0.1% की नरमी) और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने सर्राफा बाजार को सपोर्ट दिया है.
क्या दिवाली तक सोना 1.80 लाख रुपये पहुंचेगा?
जियोपॉलिटिकल तनाव, केंद्रीय बैंकों के सोने की खरीदारी और इंटरेस्ट रेट्स में कटौती की उम्मीदों के चलते सोना दिवाली या 2026 के अंत तक 180,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है.
सोने में तेजी के 3 बड़े कारण:
फेडरल रिजर्व का रुख: US Fed अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ब्याज दरें तय करने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी. इससे निकट भविष्य में दरें बढ़ने की आशंका कम हुई है.
मिडिल ईस्ट में तनाव: क्रूड ऑयल में तेजी और सुरक्षात्मक खरीदारी (Safe-haven demand) ने सोने की मांग को मजबूत बनाए रखा है.
कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश: ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित एसेट के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
20 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines