सोने के 1 लाख रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई से नीचे गिरने से यदि आपको लगता है कि इसकी चमक अब फीकी होगी, तो आप गलत हैं। गोल्ड लगातार शाइन करता रहेगा और अगले साल इसकी कीमत आपकी सोच से भी ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच सकती है। अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी (Yardeni Research President Ed Yardeni) ने गोल्ड को लेकर अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी की है।
अब तक 29% दिया रिटर्न
Cnbctv18 की रिपोर्ट के अनुसार, एड यार्डेनी का मानना है कि इस साल के आखिरी तक गोल्ड प्राइस 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इस हिसाब से भारत में सोने का भाव 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है। उनका यह भी मानना है कि अगले साल यानी 2026 में गोल्ड 5000 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को पार कर सकता है। यानी भारत में इसकी कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। बता दें कि गोल्ड ने इस साल अब तक करीब 29% रिटर्न दिया है, जबकि पिछले पूरे साल उसका रिटर्न 25% के आसपास था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैश्विक हालातों से गोल्ड की कीमत को कितना बूस्ट मिला है।
इस वजह से आएगी तेजी
यार्डेनी ने सोने में संभावित तेजी के कारण बताते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और कमजोर होता डॉलर गोल्ड की कीमतों में इजाफे के लिए जिम्मेदार हैं और आगे भी इनसे गोल्ड को बूस्ट मिलेगा। डॉलर में कमजोरी से अन्य करेंसी में निवेश करने वालों के लिए गोल्ड सस्ता हो गया है, जिससे डिमांड बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे देश, जिनके अमेरिका से संबंध अच्छे नहीं हैं, वे अब डॉलर को सुरक्षित संपत्ति नहीं मानते और इसकी जगह सोना जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया के अधिकांश केंद्रीय बैंकों ने भी सोने की खरीदारी बढ़ाई है। यार्डेनी को लगता है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा, इसलिए अगले साल तक सोना डेढ़ लाख के पार निकल सकता है।
पोर्टफोलियो में गोल्ड जरूरी
इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी के बारे में बात करते हुए यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट ने कहा कि मौजूदा अस्थिर माहौल में पोर्टफोलियो में गोल्ड होना जरूरी है। क्योंकि यह स्टॉक और बॉन्ड मार्केट की अनिश्चितता से बचाव में मदद करता है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सोने में थोड़ी गिरावट आ सकती है और यह निवेश का बेहतर मौका होगा। गौरतलब है कि चीन और अमेरिका के बीच गतिरोध खत्म होने के संकेतों के चलते गोल्ड की कीमतों में बीते दो सत्रों में गिरावट आई थी और यह एक लाख की ऐतिहासिक ऊंचाई से नीचे आ गया था।
यह भी पढ़ें – Gold Price: सोना फिर जाएगा 1 लाख के पार? इस वजह से चढ़ सकती हैं कीमतें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines