Gold New Price: सोने की कीमतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को सोना प्रति 10 ग्राम 80,000 के आंकड़े को पार कर गया और आज भी इसमें तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम में आई उछाल के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप शासन में शेयर बाजार के रिटर्न को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे में निवेशक गोल्ड में ज्यादा पैसा लगा रहे हैं।
बढ़ रही है डिमांड
24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 82,090 रुपए पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA), के मुताबिक ज्यादा डिमांड और दुनिया भर में सोने की कीमतों में तेजी की वजह से भारत में भी गोल्ड के दाम में उछाल आया है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में गिरावट से सोने की कीमतों को मजबूती मिली है।
गहनों की बिक्री पर असर?
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना निवेश के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है, ऐसे में डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और शेयर बाजार को लेकर बढ़ रही अनिश्चितता ने निवेशकों को सोने में ज्यादा निवेश के लिए प्रेरित किया है। हालांकि, गोल्ड की कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के चलते शादी के सीजन में रिटेल आभूषणों बिक्री प्रभावित होने की भी आशंका है।
यह भी पढ़ें – दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड के सीईओ ने Stock Market पर चेताया, ‘ज्यादा रिटर्न की उम्मीद न रखें’
कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?
देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।
कौन तय करता है कीमत?
दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
14 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
18 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
20 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
21 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines