Gold Price will Reach 2 Lakh per 10 Gram : सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से काफी बढ़ोतरी हुई है। अगर पिछले कुछ महीने का आंकड़ा देखें तो इसकी कीमत ने काफी तेजी से गति पकड़ी है। अगर इसी ट्रेंड को फॉलो करें तो वह दिन दूर नहीं जब सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू लेगा। ट्रेंड बताता है कि पिछले 9 साल में सोने ने तीन गुना रिटर्न दिया है।
मार्च-अप्रैल में दिया अच्छा रिटर्न
पिछले दो महीने में ही सोने ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। अप्रैल में सोने ने 4.65 फीसदी का रिटर्न दिया। 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 69,380 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 30 अप्रैल को इसकी कीमत बढ़कर 72,600 रुपये हो गई। वहीं बात अगर मार्च की करें तो मार्च में सोने ने 8.38 फीसदी का रिटर्न दिया था। 1 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 63,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 31 मार्च को यह बढ़कर 68,450 रुपये हो गई।
पिछले कुछ साल में सोने में काफी तेजी देखने को मिली है
9 साल में तीन गुना बढ़ी सोने की कीमत
सोने की कीमत के पिछले 9 साल के आंकड़े देखें तो इसमें जबरदस्त उछाल आया है। साल 2015 में सोने की कीमत 24,740 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज इसकी कीमत 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस प्रकार देखा जाए तो सोने की कीमत पिछले 9 साल में तीन गुना बढ़ चुकी है। वहीं साल 2006 में सोने की कीमत 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अगर इस कीमत की तुलना साल 2015 की कीमत से करें तो यह भी इतने समय में 9 गुना हो चुकी है।
इन चीजों पर निर्भर करती है सोने की कीमत
सोने की कीमत बढ़ने के पीछे कई फैक्टर होते हैं। इसमें दुनिया के कुछ देशों के बीच तनाव आना और आर्थिक संकट आदि हैं। अगर पिछले 5 साल के आंकड़ों को देखें तो रुपये का कमजोर होना, ग्लोबल इश्यू, बीमारियां और देशों के बीच में युद्ध आदि ऐसी चीजें हैं जिनके कारण सोने की कीमत मात्र 3.3 सालों में 75 फीसदी बढ़ गई। वहीं साल 2014 से 2018 के बीच सोने की कीमत सिर्फ 12 फीसदी बढ़ी। सोने में बढ़ोतरी के अगर इसी ट्रेंड को देखें तो अनुमान लगा सकते हैं कि सोने की कीमत अगले 7 से 12 साल में 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें : महंगा हो रहा सोना, जानें- निवेश के लिए कितना सही है समय?
यह भी पढ़ें : सोना-चांदी ही नहीं, यह करेंसी भी कर रही मालामाल; एक साल में 1 लाख के बन गए 2.5 लाख
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
10 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
15 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
18 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines