Gold Loan Tips: देश में आजकल लोन लेने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कार खरीदनी हो, नया घर लेना हो या बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ लोग लोन पर काफी ज्यादा डिपेंड हो गए हैं। वहीं गोल्ड लोन आज के समय में एक अच्छा ऑप्शन बन गया है लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों बाजार में गोल्ड लोन के नाम पर कई तरह के स्कैम चल रहे हैं। हाल ही में कुछ गोल्ड लोन को लेकर गड़बड़ियां भी सामने आई हैं जिसमें सोने की क्वालिटी पर सवाल उठाकर कई कंपनियां ग्राहकों को ज्वेलरी के बदले में कम लोन दे रही हैं। जबकि उनके गोल्ड की वैल्यू ज्यादा थी।
हालांकि लगातार बढ़ते ऐसे मामलों को देखते हुए वित्त मंत्रालय और RBI ने इन कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। वहीं गोल्ड लोन लेते वक्त ग्राहकों को भी कुछ बातों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है ताकि वह ऐसी कंपनियों के चंगुल में न फंस जाएं। आज हम आपको ऐसी ही 5 बातें बताएंगे जिसका आपको गोल्ड लोन लेने से पहले जरूर ध्यान रखना चाहिए…
इन 5 बातों का रखें ध्यान
- सोने की क्वालिटी
गोल्ड लोन लेने से पहले सोने की क्वालिटी जरूर चेक करवाएं। बहुत से ज्वेलर्स तो मामूली शुल्क पर ये सुविधा देते हैं। क्वालिटी की जांच करने के लिए कैरेटोमीटर का यूज किया जाता है जो गोल्ड के कैरेट को बताता है और इसके साथ आपको कैरेट सर्टिफिकेट भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- बड़ी राहत! नहीं बढ़ेगा Toll Tax, NHAI ने वापस लिया फैसला
- हॉलमार्क गोल्ड
जब भी गोल्ड लोन लें तो हॉलमार्क ज्वेलरी का इस्तेमाल करें। इससे आपको गोल्ड की अच्छी वैल्यू मिल सकती है। इसमें कैरेट सर्टिफिकेट आपको काफी मदद कर सकता है। इससे आप कम इंटरेस्ट रेट्स पर लोन ले सकते हैं।
- लोन देने वाले की करें जांच
गोल्ड लोन लेने से पहले उस कंपनी की भी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। ट्राई करें किसी ट्रस्टेड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से ही लोन लें। हाल ही में क्योंकि कई संस्थानों की कई गड़बड़ियां पकड़ में आई हैं, जो ग्राहकों को ठग रहे थे।
- कंपेयर इंटरेस्ट रेट्स
गोल्ड लोन लेते वक्त उसका इंटरेस्ट रेट अन्य संस्थानों से कंपेयर जरूर करें। आजकल ये सर्विस आपको ऑनलाइन ही देखने को मिल जाती है जहां आप ये जांच कर सकते हैं कि एक साल के गोल्ड लोन पर कितना इंटरेस्ट रेट देना होगा। यह सब देखने के बाद ही गोल्ड लोन के लिए अप्लाई करें।
- हर शर्त को अच्छे से पढ़ें
हम में से बहुत से लोग गोल्ड लोन तो ले लेते हैं लेकिन उसकी टर्म्स एंड कंडीशंस पर उतना ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिसके चलते बाद में सिर पर बड़ी मुसीबत आ जाती है क्योंकि कुछ कंपनियां तो ईएमआई सही टाइम पर न देने पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा देती हैं। इसलिए लोन लेने से पहले इसका खास ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
49 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
3 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
4 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
16 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines