Gold Loan Door-Step Service: चाहे कोई त्योहार हो या शादी या फिर कोई खुशी का माहौल भारत में ज्यादातर लोग गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। ये ही कारण है कि भारतीयों के बीच गोल्ड की खरादारी हद से ज्यादा की जाती है। निवेश के तौर पर भी गोल्ड को खरीदने वाले बहुत हैं। शादी और पारंपरिक तौर पर कई घरों में सोना खरीदा जा सकता है। कई लोग ऐसे भी हैं जिनके घर में काफी सोना पड़ा होता है। वहीं, अगर आप इस गोल्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ये आपको पैसे भी दिलवा सकता है।
जी हां, आपके घर पर रखा गोल्ड आपको पैसे दिलवा सकता है। बैंक की ओर से लोगों को खास सुविधाओं दी जा रही है।ऐसे में आप घर बैठे-बैठे अपने सोने से पैसा हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक की ओर से गोल्ड के जरिए पैसे देने की खास सुविधा पेश की गई है।
घर बैठे-बैठे गोल्ड से मिलेगा लोन
गोल्ड लोन लेने के लिए आपको लंबी-लंबी लाइन में अब लगने की जरूरत नहीं है और न ही बैंकों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बैंक की ओर से डोरस्टेप गोल्ड लोन की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत आप अपने घर बैठे गोल्ड लोन हासिल कर सकते हैं।
कौन सा बैंक दे रहा है डोरस्टेप गोल्ड लोन?
कर्नाटक बैंक की ओर से डोर-स्टेप गोल्ड लोन दिया जा रहा है। इस सुविधा को बैंक ने “KBL-Swarna Bandhu” नाम से शुरू किया है। Door-Step Gold Loan की सर्विस कर्नाटक बैंक की ओर से दी जा रही है। इसे एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण के साथ पेश किया गया है। ऐसे में आपको गोल्ड लोन की सुविधा देने के साथ ही डिजिटली पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
चुनिंदा केंद्रो में मिलेगी ये सुविधा
कर्नाटक बैंक ने इस सुविधा को अभी सिर्फ चुनिंदा केंद्रो में ही उपलब्ध किया है। आगामी दिनों में Door Step Gold Loan Service को सभी ब्रांचों में उपलब्ध किया जा सकता है। बैंक की अच्छी तरह से जानकारी हासिल करने और मार्केट गोल्ड प्राइज (Market Gold Price) देखने के बाद ही गोल्ड लोन लेने की सोचें।
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
32 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
6 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
15 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines