Gold Loan Tips : अगर आपने गोल्ड लोन लिया है तो यह खबर आपके काम की है। एक खबर के मुताबिक बैंकों ने गोल्ड लोन देने वाली सभी ब्रांच से गोल्ड लोन को रिन्यू न कराने के लिए कहा है। बैंकों ने ब्रांचों से कहा है कि वे गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहक से लोन की रकम चुकाने और लोन को बंद करने को कहें, न कि उसे रिन्यू कराने को।
यह पड़ेगा असर
अक्सर देखा जाता है कि अगर किसी शख्स ने 50 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया और वह किसी कारण से लोन की EMI नहीं चुका पाया। ऐसे में कुछ समय बाद लोन की रकम बढ़ जाती है, जिसका असर ग्राहक पर पड़ता है। वहीं समय के साथ गोल्ड की भी कीमत बढ़ती जाती है। ऐसे में ग्राहक उस ब्रांच के पास जाता है जहां से उसने गोल्ड लोन लिया होता है। वह वहां जाकर लोन को रिन्यू करवा लेता है। ऐसे में ग्राहक को भारी जुर्माने और अनपेड EMI से मुक्ति मिल जाती है। हालांकि लोन को रिन्यू कराने पर उसे ज्यादा रकम की EMI देनी पड़ती है। ग्राहक को गोल्ड की कीमत का 75 फीसदी तक गोल्ड लोन मिल जाता है।
बैंकों ने ब्रांचों से कहा है कि वे गोल्ड लोन को रिन्यू न करें।
अब नहीं कर सकेंगे रिन्यू
द हिंदू में छपी एक खबर के मुताबिक बैंकों ने ब्रांचों से कहा है कि वे ग्राहक जो गोल्ड लोन की EMI नहीं दे पा रहे हैं, उनके गोल्ड लोन को रिन्यू न किया जाए। ब्रांच ग्राहक से कहें कि वह लोन की रकम चुकाए और इसे बंद कराए। हालांकि ग्राहक लोन अकाउंट को एक बार बंद कराने के बाद फिर से नया लोन ले सकता है।
यह भी पढ़ें : इस हफ्ते खूब चमकी चांदी, सोने से दिया 4 गुना ज्यादा रिटर्न
ये बैंक दे रहे सस्ती ब्याज दर पर गोल्ड लोन
अगर आप गोल्ड लोन की तलाश में हैं तो इन बैंक से सस्ती ब्याज दर गोल्ड लोन ले सकते हैं:
HDFC Bank: यह बैंक 2 साल के लिए 5 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन पर 8.5 फीसदी की ब्याज ले रहा है।
इंडियन बैंक : अगर आप इस बैंक से 2 साल के लिए 5 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेते हैं तो आपको 8.65 फीसदी की ब्याज देनी होगी।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : यह बैंक 2 साल के लिए 5 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन पर 8.7 फीसदी की ब्याज दर ले रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया : यह बैंक 2 साल के लिए 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.8 फीसदी की ब्याज दर ले रहा है।
केनरा बैंक : यह बैंक 2 साल के लिए 5 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन पर 9.25 फीसदी की ब्याज दर ले रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
4 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
6 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
22 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines