Gold Rate in One Week : सोने ने निवेशकों को इस हफ्ते 1 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर अप्रैल महीने की बात करें तो यह रिटर्न 5 फीसदी से ज्यादा हो गया है। यह स्थिति तब है जब सोने के दाम में इस महीने अस्थिरता रही है। इसके बावजूद निवेशकों का सोने में भरोसा कायम है।
ऐसी रही इस हफ्ते सोने की चाल
इस हफ्ते सोमवार (23 अप्रैल) को 24 कैरेट सोने की कीमत 72,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं रविवार को यह कीमत बढ़कर 72,930 रुपये हो गई। इस तरह एक हफ्ते में 24 कैरेट के सोने में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं बात अगर 22 कैरेट के सोने की करें तो इसमें भी बढ़ोतरी करीब 1 फीसदी हुई है। 23 अप्रैल को 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपये थी जो रविवार को बढ़कर 66,850 रुपये हो गई।
सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।
अप्रैल में 5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
अगर बात सिर्फ अप्रैल महीने की करें तो सोने ने अभी तक 5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया है। 1 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का भाव 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 28 अप्रैल को यह बढ़कर 66,850 रुपये हो गया। इस प्रकार इसमें 5.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 69,3800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 28 अप्रैल को इसकी कीमत बढ़कर 72,930 रुपये हो गई। इस प्रकार इसमें 5.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
पिछले हफ्ते के मुकाबले गिरे रेट
सोने के रेट की तुलना अगर पिछले हफ्ते से करें तो इसमें गिरावट आई है। पिछले हफ्ते रविवार (21 अप्रैल) को 22 कैरेट सोने का भाव 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज गिरकर 66,850 रह गया है। वहीं 24 कैरेट सोने का भी रेट 21 अप्रैल को 74,240 रुपये था। यह भी गिरकर आज 72,930 रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें : सोना-चांदी ही नहीं, यह करेंसी भी कर रही मालामाल; एक साल में 1 लाख के बन गए 2.5 लाख
यह भी पढ़ें : आसमान छू रहे सोने के भाव, अगर आपको करना है इन्वेस्ट तो जानें कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट
क्या निवेश करने का है सही समय
एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने में निवेश का यह सही समय है। चूंकि अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने के रेट गिरना इसकी मांग के बिल्कुल उलट है। एक्सपर्ट बताते हैं कि आने वाले समय में सोने के दाम में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में जो लोग सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं, वे इसमें निवेश कर सकते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि उन निवेशकों को सोने में अच्छा रिटर्न मिल सकता है जो इसमें लंबे समय (कम से कम 2 साल) के लिए निवेश करेंगे।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
18 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
22 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines