---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update : लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, खरीददारी से पहले यहां जानें ताजा रेट

Gold Price Update 11 August : सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। यह लगातातर दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। इससे खरीददारों के चेहरे पर एकबार फिर रौकन […]

---विज्ञापन---

Gold Price Update 11 August : सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। यह लगातातर दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। इससे खरीददारों के चेहरे पर एकबार फिर रौकन लौट आई है। इसके बाद सोना गिरकर 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 228 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58909 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से लुढ़कर 59137 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 49 रुपये उछलकर 70176 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले बुधवार को चांदी 924 रुपये की गिरावट के साथ 70127 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
Gold Price Today

Gold Price Today

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 58909  रुपये, 23 कैरेट 58676 रुपये, 22 कैरेट वाला 53963  रुपये, 18 कैरेट वाला 44182 रुपये और 14 कैरेट वाला 34462 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
             

ऑलटाइम हाई से सोना 2700 रुपये तो चांदी 6200 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2737 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6288 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 76464 रुपये प्रति किलो है।
 मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
आप अगर सोना या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए भाव आपके मोबाइल पर आ जाएगा। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
First published on: Aug 11, 2023 05:05 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola