Gold Demand: भारत में जून तिमाही में सोने की मांग में काफी तेजी दर्ज की गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर 43 फीसदी ज्यादा रही। आपको बता दें कि भारत में अप्रैल, मई और जून त्योहारी सीजन रहता है जिससे यहां सोने की मांग बढ़ जाती है।
और पढ़िए – GOLD PRICE UPDATE: सोना 5000 तो चांदी 24000 रुपये हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
Gold Rate Today: डब्ल्यूजीसी (World Gold Council) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में अप्रैल से जून के दौरान भारत में सोने की मांग 170.7 टन रही है, जो 2021 की समान अवधि में 119.6 से 43 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, इसकी वैश्विक मांग 2022 में सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 948.4 हो गई जबकि 2021 की जून तिमाही में यह 1,031.8 टन थी। रिपोर्ट के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने के बावजूद जून तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर ज्यादा रही।
सोने की मांग पर डब्ल्यूजीसी द्वारा जारी रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि मूल्य के संदर्भ में भारत में सोने की मांग जून तिमाही में 54 फीसदी बढ़कर 79,270 करोड़ रुपये हो गई जो 2021 की समान तिमाही में 51,540 करोड़ रुपये थी।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपाल अधिकारी सोम सुंदरम पीआर ने कहा कि अक्षय तृतीया और वैवाहिक सीजन में आभूषणों की मांग 49 फीसदी बढ़कर 140.3 टन रही। डब्ल्यूजीसी सीईओ के मुताबिक साल 2022 की जून तिमाही में सोने का आयात भी 34 फीसदी बढ़कर 170 टन हो गया है, जो 2021 की समान अवधि में 131.6 टन था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
22 mins agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
58 mins agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
1 hr agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
14 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
14 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines