Gold Return Can Be Double In 5 Years : सोने में निवेश करने वालों के लिए यह पीली धातु किसी जैकपॉट से कम नहीं है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो पता चलता है कि सोने ने अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोना 5 साल में दोगुना रिटर्न दे सकता है? ट्रेंड को देखें तो इसका जवाब है- हां। सोना अगले 5 साल में भी दो गुना रिटर्न दे सकता है यानी सोने की कीमत 5 साल में दो गुनी हो सकती है।
जानें, क्या रहा है सोने का ट्रेंड
आज सुबह 24 कैरेट के सोने के भाव में 110 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट के बावजूद सोने की कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 5 साल पहले यानी 2019 में सोने की कीमत 35,220 रुपये थी। ऐसे में इन 5 सालों में सोने की कीमत दो गुनी से ज्यादा हो गई। वहीं साल 2014 में सोने की कीमत 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अगर 2014 की 2019 से तुलना करें तो इसमें बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं अगर 5 साल और पीछे जाएं यानी 2009 की बात करें तो उस समय सोने की कीमत 14,500 रुपये थी। अब 2009 की तुलना में साल 2014 में सोने की कीमत करीब दो गुनी हो गई। फिर 5 साल पीछे जाएं यानी 2004 में सोने की कीमत करीब 6 हजार रुपये थी। 2004 से 2009 तक सोने की कीमत दो गुनी से ज्यादा बढ़ गई। ऐसे अगर पिछले 25 साल का ट्रेंड देखें तो सिर्फ एक बार छोड़कर हर 5 साल में सोने की कीमत करीब दो गुनी हुई है। अगर इसी ट्रेंड को मान लें तो 5 साल बाद यानी 2029 में सोने की कीमत दो गुनी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये पार कर सकती है।
Gold Rate
इस महीने नहीं बढ़ी कीमतें
पिछले महीने ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के हालातों को देखते हुए सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। उस समय सोने की कीमत 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई थी। इसके बाद कीमत में गिरावट का दौर भी रहा। मई की शुरुआत में सोने की कीमत 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज सुबह इसकी कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। ऐसे में देखा जाए तो इस महीने अभी तक इसमें करीब एक फीसदी का ही इजाफा हुआ है। सोने की कीमतों में गिरावट मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और कुछ घरेलू फैक्टर्स के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें : जल्दी ही 2 लाख पार पहुंच जाएगा सोना, जानें- क्या कहता है ट्रेंड
चमकीला है सोने का भविष्य
एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने का भविष्य इस धातु की तरह ही चमकीला है। भारत में लोग अभी सोना खरीद रहे हैं। साथ ही रिजर्व बैंक भी अपना भंडार बढ़ रहा है। भारत में अक्टूबर-फरवरी के बीच होने वाली शादियों में सोने की डिमांड ज्यादा रहती है। ऐसे में सोने की कीमत बढ़ती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने में निवेश करना बेहतर होगा। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें। बीच में आए उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
26 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
11 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines