हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Buying Tips : क्यों नहीं खरीदना चाहिए बिना हॉलमार्क का सोना, ऐसे करें पहचान

विज्ञापन
Gold Prices

Gold Buying Tips : पितृ पक्ष के बाद देश में एक बार फिर से त्योहार और शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में देश में एकबार फिर सोने और चांदी की मांग के साथ-साथ कीमत बढ़ने के पूरे आसार हैं। ऐसे में अगर आप भी दुर्गा पूजा, धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना-चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको सोने की प्योरिटी को लेकर सावधान रहने की भी जरूरत है।

दरअसल दुकान पर भीड़-भाड़, सोने के बारे में सही जानकारी और पहचान नहीं नहीं होने के कारण लोग गच्चा खा जाते हैं और मिलावटी सोना खरीद कर घर ले आते हैं। जो बाद में आर्थिक रूप से काफी घाटे का सौदा साबित होता है। कई बार तो लोगों को इसके कारण लज्जित भी होना पड़ता है।

आप ज्वेलर को तो सोने का पूरा पैसा देते हैं लेकिन पहचान नहीं होने के कारण वो ज्यादा फायदे की लालच में आपको निकली या फिर यूं कहें कि मिलावटी सोना पकड़ा देता है। आप तो उसे 23 या फिर 22 कैरेट के हिसाब से पैसा देते हैं लेकिन वो आपको बड़े चतुरता से आपको 18 या फिर उससे भी कम कैरेट का सोना दे देता है।

विज्ञापन

सोने की सही पहचान नहीं होने के कारण आप उसपर भरोसा करके और खुश होकर उन गनहों को अपने घर ले आते हैं। लेकिन उस गहने की हकीकत कुछ और ही होती है। ऐसे में सोना या फिर सोने के गहने खरीदते वक्त आपको काफी सर्तक और होशियार रहने की जरूरी है।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

विज्ञापन

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Buying Tips : खत्म करें Carat का कंफ्यूजन

विज्ञापन

चुंबक से अपने सोने को ऐसे चेक करें

धातु होने के बावजूद सोने में कोई भी चुंबकीय गुण नहीं होता है और यह चुंबक से नहीं चिपकता है। यदि आप सोना खरीदने जाते समय अपने साथ चुंबक लेकर जाएं तो आप आसानी से नकली और असली सोने की पहचान कर सकते हैं। अगर कोई गहना आपके चुंबक से चिपकता है तो समझ लें कि वह या तो नकली या फिर मिलावटी है।

 

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

(Phentermine)

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola