Gold Bond: आज के समय में हर आम आदमी निवेश के अलग-अलग माध्यम को देख रहा है। कोई शेयर बाजार में तो कोई बैंक की तरफ। पर इस समय गोल्ड ने भी धूम मचाई हुई है। रेट हर दिन ऊपर जा रहे हैं। अब तो शादी का सीजन आ गया है तो सोने की कीमतों में ये तेजी बने रहने की उम्मीद है। साथ ही गोल्ड में निवेश करने के भी कई जरिए हैं। आपने सुना होगा सॉवरेन गोल्ड लोन के बारे में। पहले आपको इसकी खबर बता देते हैं। दरअसल साल 2015 में जो गोल्ड बॉन्ड स्कीन जारी की गई थी, वो इसी 30 नवंबर को मैच्योर हो रहे हैं। जब ये जारी किए गए थे तब रेट 2,684 रुपए प्रति ग्राम था, वहीं अब इसका भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 6,161 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गया है।
कैसे तय होता है इसका आखिरी प्राइस
यानी कह सकते हैं कि सीधे तौर पर 128 फीसदी का रिटर्न इस पर मिल रहा है। यानी साल 2015 में अगर 1 लाख का निवेश किया गया हो तो अब उसकी कीमत 8 साल बाद 2.28 लाख रुपए हो गई होगी। गोल्ड बॉन्ड के मैच्योर होने के नियम की अगर बात करें, तो जिस समय यह मैच्योर हो होता है उसके ठीक हफ्ते पहले की रेट का एक एवरेज, इसके क्लोजिंग के लिए रखा जाता है। यानी जो अभी IBJA पर 6,161 रुपए प्रति ग्राम गोल्ड का रेट चल रहा है उसी का एवरेज RBI 30 नवंबर 2023 को निकाल लेगी।
फिजिकल गोल्ड तो बना रहा है रिकॉर्ड
अगर फिजिकल गोल्ड की बात करें तो प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज 63,365 तक पहुंच गई है। साल 2023 में ही सोने ने अपने हाईएस्ट लेवल को छुआ था, जो 61,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यानी इससे पता लगता है की गोल्ड सिर्फ अपने हाईएस्ट लेवल से ₹30 नीचे है। अब जब शादी का सीजन चल रहा है तो ये हाईएस्ट लेवल आने वाले कुछ समय में टूट सकता है।
यह भी पढ़ें- Life Certificate अभी तक नहीं किया सबमिट? 30 नवंबर से पहले पेंशनभोगी डिजिटली कर लें काम
धोखेधड़ी की नहीं है कोई टेंशन
आपको बताते चलें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फॉर्मेट में होते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। RBI सीधे तौर पर इन बॉन्ड्स को जारी करता है, तो किसी भी धोखेधड़ी की संभावना नहीं रहती है।
(डिस्क्लेमर: गोल्ड बॉन्ड के रेट मार्केट के अधीन हैं, जो बढ़ते और कम होते रहते हैं, इसलिए निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।)
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines