हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold-Silver Rates: सोने-चांदी की कीमत पर लगाम लगेगी या नहीं? संसद में सरकार ने द‍िया ये जवाब

साल भर में सोने की कीमतों में 63% की तेजी आई है. जबकि चांदी में इससे भी ज्‍यादा 118% की बढ़ोतरी हुई. सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए संसद में यह सवाल उठा है क‍ि क्‍या सोने और चांदी की कीमत पर लगाम लगेगा? इस सवाल के जवाब में सरकार ने क्‍या कहा, आइये जानते हैं.

विज्ञापन
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए संसद में उठे सवाल

भारतीय घरों के लिए सोना और चांदी बचत और परंपरा के प्रतीक हैं. फिर भी, पिछले एक दशक में, ग्लोबल कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, फिजिकल खरीदारी में भारी गिरावट आई है, जबकि इंपोर्ट बिल बढ़ गए हैं. कीमत की बात करें तो एक साल के भीतर सोने की कीमत में 63% और चांदी के दाम में 118% की बढ़ोतरी हुई है. एक्‍सपर्ट की मानें तो सोने और चांदी में ये तेजी अगले साल भी जारी रह सकती है. मांग में इजाफा और केंद्रीय बैंकों द्वारा बढ़ती खरीदारी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में फ‍िलहाल ब्रेक लगते नजर नहीं आ रहा. ऐसे में ये सवाल पूछा गया क‍ि क्‍या सरकार सोने और चांदी की कीमतों पर कोई लगाम कसेगी?

सरकार ने द‍िया ये जवाब

DMK सांसदों थिरु अरुण नेहरू और सुधा आर ने लोकसभा में त्योहारों और शादियों के दौरान परिवारों पर बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार के स्टेबिलाइजेशन उपायों, जैसे ड्यूटी में कटौती, टैक्स में बदलाव या रिटेल कीमतों पर कंट्रोल के बारे में सवाल पूछे. उन्होंने रुपये की स्थिरता में RBI के सोने के भंडार की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की.

इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतें बाजार तय करता है, सरकार उन्हें तय नहीं करती. हालांकि, राहत के कई कदम उठाए गए हैं.

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में कहा क‍ि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए, सरकार ने जुलाई 2024 में सोने के आयात पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 6% कर दी. सरकार ने फिजिकल सोने की मांग को कम करने और घरेलू बेकार पड़े सोने को इस्तेमाल में लाने के लिए गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (GMS), गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम जैसे उपाय शुरू किए हैं, ताकि मांग का कुछ हिस्सा ताजा आयात के बजाय स्थानीय स्टॉक से पूरा हो सके, जिससे बाहरी निर्भरता और कीमतों पर दबाव कम हो.

सोने-चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने की तरफ न‍िवेशकों का रुझान है. जबक‍ि मजबूत औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी के कारण चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बनी हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola