हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोने चांदी की कीमत बढ़ने की असली वजह आ गई सामने, अमेर‍िका से है जुड़ा मामला

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमत क्‍यों बढ़ रही है ? इस सवाल का जवाब तो पूरे देश के लोग तलाश रहे हैं. लेक‍िन अब उसकी असली वजह पता चल गई है और सोने की कीमतों का अमेर‍िका से नाता न‍िकला है. यहां पूरी ड‍िटेल जान‍िये.

विज्ञापन
अमेर‍िकी बेरोजगारी दर बढ़ने के कारण सोने के दाम में तेजी आ रही है

Gold Silver Price: आज बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. सोने की कीमतें, मंगलवार की तेजी को बरकरार रखते हुए आज भी ऊपर की ओर ही बढ़ रही हैं. दरअसल, अमेर‍िका की जॉब्स रिपोर्ट जारी की गई है, ज‍िससे ये पता चलता ह क‍ि नवंबर में अमेर‍िका की बेरोजगारी दर बढ़ गई है. इस र‍िपोर्ट के आने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है क‍ि अगले साल अमेरिकी ब्याज दरों में और कटौती हो सकती है. इसका असर डॉलर और यील्ड पर पड़ेगा. जब डॉलर कमजोर होगा तो सोने की तरफ न‍िवेशकों का रूझान बढ़ेगा और सोने की कीमतों में तेजी आएगी.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rates: सोने-चांदी की कीमत पर लगाम लगेगी या नहीं? संसद में सरकार ने द‍िया ये जवाब

सोने और चांदी की आज कीमतें

आज 17 दिसंबर को MCX पर सुबह के कारोबार के साथ ही सोने में तेजी देखी गई. हालांक‍ि सुबह के शुरुआती कारोबार में यह स‍िर्फ आधा फीसदी ही था, लेक‍िन द‍िन चढ़ने के साथ ये बढ़ता जाएगा. वहीं चांदी के दाम में 4 फीसदी का इजाफा देखा गया. एक्सपर्ट्स की मानें तो चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ सकती है. खबर ल‍िखने तक सोने का भाव (फरवरी कॉन्ट्रैक्ट) 0.17% यानी 228 रुपये ऊपर चढ़कर 1,34,693 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं मार्च फ्यूचर्स वाली चांदी 4.7% यानी 8040 रुपये चढ़कर 2,05,667 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 500 और 1000 के पुराने नोट रखने पर क्‍या हो सकती है सजा? जानें क्या कहता है कानून?

डॉलर 2 माह के न‍िचले स्‍तर पर
मंगलवार 16 द‍िसंबर को अमेरिकी डॉलर दो महीने से ज्‍यादा के निचले स्तर पर आ गया, जिससे ग्रीनबैक में कीमत वाला सोना विदेशी खरीदारों के लिए ज्‍यादा सस्ता हो गया. पिछले महीने बेरोजगारी दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दिखाने वाले डेटा के बाद बेंचमार्क 10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी गिर गई.

विज्ञापन

नवंबर महीने में अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.6% थी, जो रॉयटर्स के अर्थशास्त्रियों के सर्वे के 4.4% के अनुमान से ज्‍यादा थी. माना जा रहा है क‍ि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीति के कारण आर्थिक अनिश्चितता के कारण ऐसे हालात बन गए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola