Go First Flight: संकट से जूझ रही एयरलाइन गो-फर्स्ट ने गुरुवार को फिर से घोषणा की है कि उनकी निर्धारित उड़ानों का संचालन 19 जून तक रद्द रहेगा। कंपनी की ओर से इस माह में तीसरी बार नोटिस करके संचालन रद्द की बात कही गई है। कंपनी ने कहा कि टिकट बुक करा चुके यात्रियों को पूरे पैसे वापस किए जाएंगे। इससे पहले कंपनी ने 12 जून, फिर 16 जून तक संचालन बंद रखने की बात कही थी।
यात्रियों के एयरलाइंस ने लिखी ये बात
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गो फर्स्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि परिचालन संबंधी कारणों की वजह से 19 जून 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है। इसमें लिखा है कि हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना बाधित हो सकती है। हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही धनवापसी की जाएगी।
संकट में है गो फर्स्ट एयरलाइंस
बता दें कि इससे पहले 8 जून को गो फर्स्ट ने घोषणा की थी कि उसका निर्धारित उड़ान संचालन 12 जून तक रद्द रहेगा। इसके बाद कंपनी की ओर बुधवार को कहा गया था कि अब संचालन 16 जून तक बंद रहे। अब गुरुवार तीसरी बार कंपनी की ओर से कहा गया है कि फ्लाइट 19 जून तक रद्द रहेंगी। बताया जाता है कि एयरलाइन ऑपरेटर ने मई की शुरुआत में स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए अपील की थी। तभी से संचालन प्रभावित है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन को 30 दिनों की अवधि में व्यापक कदम उठाते हुए पुनर्गठन योजना पेश करने की सलाह दी थी। गो फर्स्ट की ओर से एक बार पेश की गई पुनरुद्धार योजना की नियामक द्वारा इस मामले में आगे की उचित कार्रवाई के लिए समीक्षा की जाएगी।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
15 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines