हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali Bonus for Central Govt Employees: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! मिलेगा 6908 का बोनस

Central Govt Employees Diwali Bonus 2026: वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है. ग्रुप C और नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 6908 रुपये तक बोनस म‍िलेगा. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन
दिवाली के त्योहार से ठीक पहले खाते में आने वाला यह बोनस केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों की खुशियों को दोगुना कर देगा. इसका भुगतान चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत बजट प्रावधानों के तहत ही किया जाएगा. (Photo - ANI)

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-PLB / Ad-hoc Bonus) को मंजूरी दे दी है.

इस फैसले के तहत पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 6908 रुपये तय की गई है. वित्त मंत्रालय ने 15 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक मेमोरेंडम जारी कर राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने की जानकारी दे दी है.

किन कर्मचारियों को मिलेगा यह दिवाली बोनस?

सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा. केंद्र सरकार के ऐसे सभी ग्रुप C कर्मचारी जो किसी अन्य प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) योजना के दायरे में नहीं आते हैं, उन्‍हें इस बोनस का फायदा म‍िलेगा. इसके अलावा नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारी भी इसके पात्र होंगे, बशर्ते उन्हें अलग से कोई PLB बोनस न मिलता हो. यही नहीं, दफ्तरों में काम करने वाले कैजुअल लेबर्स को भी तय वर्किंग डेज की शर्त पूरी करने पर बोनस दिया जाएगा.

विज्ञापन

ध्यान दें क‍ि रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की अलग व्यवस्था होती है, इसलिए उनका बोनस इस योजना से अलग तय किया जाता है.

बोनस पाने की शर्तें (Eligibility Rules) क्‍या हैं
बोनस का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को सरकार की इन शर्तों को पूरा करना होगा:

विज्ञापन
  1. लगातार 6 महीने की सर्विस: कर्मचारी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 6 महीने की निरंतर सेवा पूरी की हो.
  2. 31 मार्च 2026 को पद पर होना: सामान्य नियम के तहत कर्मचारी को 31 मार्च 2026 को सेवा में होना अनिवार्य है. 6 महीने से 1 साल के बीच काम करने वालों को प्रो-राटा (Pro-rata) आधार पर बोनस मिलेगा.
  3. रिटायरमेंट या दुखद निधन का नियम: अगर कोई कर्मचारी 31 मार्च 2026 से पहले सुपरएनुएट (रिमायर), मेडिकल इनवैलिडेशन पर रिटायर या जिसका निधन हुआ है, लेकिन उसने साल में कम से कम 6 महीने सर्विस की है, तो वह/उसका परिवार भी बोनस का हकदार होगा.
  4. डेपुटेशन का नियम: जो कर्मचारी राज्य सरकार, यूटी या पीएसयू में डेपुटेशन पर गए हैं, उन्हें मूल केंद्रीय विभाग से बोनस नहीं मिलेगा.

क्या है 6908 के बोनस का गणित?
सरकार ने बोनस की गणना के लिए मंथली सैलरी की सीलिंग 7000 रुपये तय की है.

  1. नियमित कर्मचारियों के लिए गणित:
    फार्मूला: (मासिक सैलरी / 30.4) × बोनस के दिन (30 दिन)
    7000 × 30 ÷ 30.4 = 6908 (राउंड फिगर में भुगतान किया जाएगा)
  2. कैजुअल लेबर (Casual Labour) के लिए गणित:
    योग्‍यता : 6 दिन वाले दफ्तरों में साल में कम से कम 240 दिन और 5 दिन वाले दफ्तरों में कम से कम 206 दिन काम करना (लगातार 3 साल से) जरूरी है. इनके लिए मंथली सीलिंग 1200 है.
    1200 × 30 ÷ 30.4 = 1184 रुपये (अधिकतम बोनस)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola