Geyser Buying Tips: सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के लिए हम कई तरीकों को अपनाते हैं, जिनमें गर्म कपड़े, कमरे में हीटर चलाना आदि शामिल हैं। जब बात आती है पानी के इस्तेमाल की तो ऐसे में भी हम अपने घर में गीजर लगाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग नहाने या अन्य कामों के लिए पानी को गर्म करने का दूसरा तरीका अपनाते हैं। वहीं, अगर बात करें मार्केट की तो यहां भी कई तरह के गीजर अलग-अलग कीमत और खासियत के साथ मौजूद हैं। ऐसे में हमारे लिए ये समझना ज्यादा मुश्किल हो जाता है कि कौन सा गीजर खरीदना बेस्ट रहेगा और कौन सा नहीं?
अगर आप भी गीजर खरीदने का प्लान बना रहे हैं? या फिर एक ऐसा गीजर खरीदना चाहते हैं जो बिजली की खपत कम करने के साथ अन्य तरह से किफायती साबित हो। आइए जानते हैं कि गीजर खरीदते समय आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पहले बजट का करें चयन
गीजर खरीदने से पहले आपको अपने बजट को तय कर लेना चाहिए। एक बजट तय हो जाने के बाद आपके लिए आसान हो सकेगा कि किस तरह का गीजर और कितने लीटर का गीजर आप खरीद सकते हैं। बजट के साथ ही अपने स्पेस का भी ख्याल जरूर रखें।
ये भी पढ़ें- Electricity Bill पर मिलेगा 80% डिस्काउंट और सब्सिडी का फायदा! जानिए कैसे?
एक अच्छे ब्रांड का गीजर खरीदें
सस्ते के चक्कर में किसी भी गीजर को खरीदना सही नहीं है। कई बार पैसा थोड़ा ज्यादा लग जाना भी लंबे समय के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या फायदा आप सस्ते के चक्कर में कोई सा भी गीजर ले लेंगे और फिर उसके खराब होने पर बार-बार पैसे लगाने पड़ेंगे। इसलिए बेहतर है कि एक अच्छे ब्रांड का गीजर लें, जिसका सर्विस नेटवर्क भी अच्छा हो।
सेफ्टी फीचर को न करें नजरअंदाज
गीजर खरीदने के दौरान आपको सेफ्टी फीचर का भी खास ध्यान रखना चाहिए। गीजर का इस्तेमाल पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है, जिसे आप अपने बाथरूम या रसोई में लगा सकते हैं और फिर करंट का भी डर हो सकता है। इसलिए ऑटो कट-ऑफ और सुरक्षा के अन्य फीचर पर जरूर गौर करें।
ये भी पढ़ें- Online Transaction Fraud होने पर सबसे पहले करें ये 2 काम; ठगी हुए पैसे मिल सकेंगे वापस
गीजर का सही प्रकार चुनें
आमतौर पर गीजर दो प्रकार के होते हैं। स्टोरेज गीजर और इंस्टेंट गीजर में से कौन सा खरीदना है वो आप अपनी जरूरत और परिवार के सदस्यों को देखते हुए तय कर सकते हैं। इंस्टेंट गीजर में पानी जल्दी से गर्म हो जाता है। जबकि, स्टोरेज गीजर में गर्म होने के बाद पानी स्टोर भी रहता है। वीडियो के जरिए जानिए गीजर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
एनर्जी रेटिंग से न करें कॉम्प्रोमाइज
गीजर खरीदते समय एनर्जी रेटिंग को खासतौर पर देखें। ज्यादा रेटिंग वाला प्रोडक्ट खरीदना आपके पैसे बचाने में मदद कर सकता है। 4 या 5 स्टार रेटिंग वाला गीजर खरीदने की कोशिश करें। ऐसे में ये आपकी बिजली बचत कर सकता है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
5 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines