Geyser Blast Reason: पहले के समय में जहां लोगों नहाने के पानी को रॉड के जरिए गर्म करते थे। वहीं, अब कई घरों में रॉड की जगह गीजर ने ले ली है। हम अपने घरों में स्पेस और परिवार के सदस्यों के अनुसार गीजर का यूज करते हैं। कई लोग गीजर से बिजली बचाने की टिप्स से लेकर इसे इस्तेमाल (Geyser Using Tips and Tricks) करने के तरीके पर गौर भी करते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो जल्दबाजी कहें या लापरवाही, गीजर को यूज करते समय कुछ बातों को गौर नहीं करते हैं।
जरूरी है कि आप गीजर को इस्तेमाल करने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखें वरना ये ब्लास्ट भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि गीजर को चलाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
1. पावर इंडिकेटर की जांच जरूरी
गीजर को यूज करते समय ध्यान रखें कि मेन सोर्स को ऑन करने के बाद गीजर काम कर रहा है या नहीं? अगर पावर इंडिकेटर के ऑन होने पर भी गीजर नहीं चल रहा है तो ये खराब होने का संकेत दे रहा है। इसे इग्रोर करना सही नहीं है बल्कि तुरंत इलेक्ट्रिशन को बुलाकर गीजर की जांच करा लें।
2. गीजर को खाली रखना नहीं है सही
आजकल लोग वाटर गीजर यानी स्टोरेज गीजर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और पानी को स्टोर करके गीजर में रखते हैं, तो अब से ऐसी गलती न करें। खासतौर पर ये गलती तब न करें जब आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हों। गीजर के टैंक में पानी को स्टोर करने से बैक्टीरिया उत्पन्न होंगे, दुर्गंध आएगी और टैंक में खराबी भी हो सकती है। वापस आने पर जब आप गीजर ऑन करेंगे, तो वो फटने की वजह भी बन सकता है।
ये भी पढ़ें- गीजर और वाटर गीजर होते हैं अलग-अलग, जानें किससे बचती है ज्यादा बिजली
3. गीजर से आ रही आवाज न करें इग्नोर
गीजर से अगर अलग तरह की आवाज आए तो आप इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें। ये गीजर के खराब होने से पहले का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में गीजर के फटने का भी डर रहता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप गीजर से अलग तरह की आवाज आने पर प्लग ऑफ करें और फिर इलेक्ट्रीशियन को दिखाएं। इसके बाद ही आप गीजर का इस्तेमाल करें।
4. यूज करने के बाद तुरंत करें बंद
गीजर को लंबे समय तक चलाना सही नहीं होता है। इससे गीजर में हीटिंग की समस्या उत्पन्न होती है। साथ ही गीजर के फटने का भी डर रहता है। इसलिए गीजर को इस्तेमाल करने के बाद तुरंत बंद कर दें। ऐसे में आपकी बिजली की खपत भी कम होगी और गीजर में इलेक्ट्रिक शॉक जैसी समस्या भी नहीं हो सकेगी।
5. इलेक्ट्रिक प्लग के पास पानी न जाने दें
बाथरूम गीजर लगा रखा है तो उसे थोड़ी ऊंचाई पर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि उस पर अगर पानी गिरा तो करंट का डर हो सकता है। साथ ही इलेक्ट्रिक शॉक के साथ गीजर के फटने की भी संभावना रहती है।
ये भी पढ़ें- अरे वाह! सर्दियों से पहले गीजर हो गए सस्ते, एक पर तो मिल रहा 47% तक डिस्काउंट!
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
2 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
7 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines