Which Geyser size in Litres to Buy in Hindi: क्या आप भी सर्दियों में ठंडे पानी में हाथ डालने से पहले घबराते हैं? क्या आपके लिए भी सर्दियों में नहाना तो दूर की बात है चेहरे को धोना भी एक बड़ी चुनौती का सामान होता है? तो ऐसे में आप अपने घर में गीजर लगाने का प्लान कर सकते हैं। गीजर के इस्तेमाल से आपके कई काम आसान हो सकते हैं और आप ठंडे पानी के इस्तेमाल से भी बच सकते हैं। भारत में कई लोग अपने घर पर गीजर (Geyser Buying Tips) लगाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये समझना मुश्किल हो जाता है कि कितने लीटर का गीजर खरीदना उनके लिए सही हो सकता है?
अगर आप भी गीजर खरीदने (Geyser Size for Family ) का सोच रहे हैं और आपके घर में 4 से 5 लोग हैं तो कितने लीटर का गीजर खरीदना सही रहेगा? इसके अलावा आइए ये भी बताते हैं कि सिंगल लोगों के लिए कौन सा गीजर खरीदना सही हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Geyser Buying Tips: गीजर खरीदने का है प्लान? तो 5 चीजों का रखें खास ख्याल; वरना…
कितने प्रकार के होते हैं गीजर?
गीजर दो प्रकार के होते हैं। इंस्टेंट पानी गर्म करने वाले और दूसरा स्टोरेज गीजर होता है। दोनों ही गीजर अलग-अलग फीचर्स, लीटर और कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं।
4 से 5 लोगों के परिवार में कितने लीटर का गीजर सही?
एक्सपर्ट की राय है कि अपार्टमेंट में करीब 5 लोगों के लिए परिवार के लिए 25 से 50 लीटर की कैपेसिटी वाले गीजर बेस्ट होते हैं। इन इलेक्ट्रिक गीजर में एक बार में अधिक गर्म पानी स्टोरेज हो जाता है जिससे नहाने या अन्य कामों के लिए गर्म पानी जल्दी से मिल जाता है।
1 से 2 लोगों के लिए ये गीजर है बेस्ट
अगर आपके घर में 1 से 2 लोग हैं या फिर आप सिंगल रहते हैं तो इसके लिए 10 से 15 लीटर वाला गीजर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दो लोगों के लिए करीब 15 लीटर की कैपेसिटी वाला इलेक्ट्रिक गीजर बेस्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Geyser खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें; वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
किस गीजर से कम आएगा बिजली का बिल?
अगर आप गीजर इसलिए नहीं खरीद रहे हैं कि बिजली का बिल ज्यादा आएगा, तो इसका एक उपाय ये है कि आप अधिक स्टार रेटिंग वाला गीजर खरीद लें। इसके अलावा ऐसा गीजर लें जिसमें ज्यादा देर तक गर्म पानी स्टोर रहता है। वीडियो के जरिए 2023 के बेस्ट गीजर के बारे में जानिए।
अधिक रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स बिजली की खपत कम करने के दावे के साथ होते हैं। जबकि, अधिक समय तक गर्म पानी स्टोरेज रखने वाले गीजर आपके समय की बचत के साथ बार-बार बिजली के इस्तेमाल को भी कम कर सकता है।
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines