Highest FD Rate: पैसे से पैसा बनाने का सुनहरा मौका; 501 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर पाएं 9% से ज्यादा ब्याज, इस बैंक ने बढ़ाई दरें

fd

Highest FD Rate: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। साथ ही यह आम वित्तीय साधनों में से भी एक माना जाता है। बैंक द्वारा दी जाने वाली एफडी को सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प इसलिए भी माना जाता है क्योंकि यह स्टॉक, एसआईपी या म्यूचुअल फंड (MFs) जैसे इक्विटी में निवेश की तुलना में सुरक्षित रहता है।

वाणिज्यिक बैंकों की तुलना में, छोटे वित्त बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) पर उच्च ब्याज दर प्रदान करते हैं। अब अगर हम आपको कहें कि शॉर्ट पीरियड में ही एक बैंक 9% से भी ज्यादा की ब्याज दे रहा है तो यह काफी दिलचस्प हो सकता है। यूनिटी बैंक (Unity Small Finance Bank) ऐसा ही एक बैंक है, जो सामान्य ग्राहकों के लिए चुनिंदा परिपक्वताओं पर 9% ब्याज दर प्रदान करता है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई ब्याज दरें

नियमित उपभोक्ताओं के लिए बैंक 4.5% से 9% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। यह वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों को क्रमशः 1001 दिनों की अवधि के लिए निवेश की गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.5% प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि खुदरा निवेशकों को समान शर्तों के साथ 9% ब्याज मिलेगी।

आम नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरें

  • 6 महीने – 201 दिन के लिए 8.75%
  • 501 दिन के लिए 8.75%
  • 1001 दिन के लिए 9.00%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी की ब्याज दरें

  • 6 महीने – 201 दिन के लिए 9.25%
  • 501 दिन के लिए 9.25%
  • 1001 दिन के लिए 9.50%

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ