Keep Water Cold In Earthen Pot With This Trick: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। झुलसती गर्मी में ठंडा पानी शरीर में जान फूंकने का काम करता है। अक्सर बाहर से घर आने पर ठंडा पानी पीने की बड़ी इच्छा होती है जिसके लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच कई लोग मटके का पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। यह फ्रिज के मुकाबले काफी सस्ता होता है और ऐसा कहा जाता है कि इसके पानी से बीमारियां नहीं होती। मटका पानी को नेचुरली ठंडा करता है लेकिन जैसे-जैसे यह पुराना होता है वैसे यह पानी कम ठंडा करने लगता है। अगर आपका मटका भी ज्यादा ठंडा पानी नहीं करता तो एक ट्रिक से यह परेशानी दूर हो सकती है।
मटका कैसे देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी?
इसके लिए सबसे पहले मटके में नमक डालें और उसमें पानी भर लें। उस नमक वाले पानी को मटके के अंदर हाथों से रगड़ लें और वह पानी फेंक दें। फिर स्कॉच ब्राइट पर काफी नमक रखें और मटके के निचले से लेकर बाहरी हिस्से हिस्से को रगड़ दें। ऐसा करने के बाद फिर मटके को पानी से अच्छे से धो लें और मटके के ढक्कन पर नमक डालकर उसे भी अच्छे से रगड़कर पानी से धो लें। मटके के अंदर पानी भर लें और मिट्टी के ढक्कन से ढककर पानी में रख दें। अब एक बड़े मिट्टी के कटोरे में काफी सारी मिट्टी डालकर थोड़ा सा पानी छिड़क दें। फिर उस मटके से सारा पानी निकालकर पीने का पानी डाल दें। अब पानी से भरे मटके को उस मिट्टी के कटोरे के ऊपर रख दें। इस तरह कुछ ही देर में आपको फ्रिज जैसा ठंडा पानी मिल जाएगा। इस ट्रिक को हर 15 दिन में ट्राई करें।
कैसा मटका खरीदना चाहिए?
हमेशा सलाह दी जाती है कि मटका खरीदते समय पक्के घड़े ही खरीदें क्योंकि पक्के घड़े में पानी सबसे ज्यादा ठंडा होता है। इस वजह से सबसे पहले मटके की मजबूती को उंगलियों से अच्छे से चेक करें। आपको बता दें कि मटके से जितनी तेज आवाज आए समझें वह उतना ही पक्का है।
यह भी पढ़ें: बुढ़ापे के लिए पैसा बचाना है तो चेक करें 8 विकल्प, रिटायरमेंट के बाद लाइफ हो सकती है आसान
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
3 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
7 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
11 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
12 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
13 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
16 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
17 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
17 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines