Adani Wilmar Share Price: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर मार्केट का हाल कुछ अच्छा नहीं रहा है। हल्की गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत हुई लेकिन सबसे बड़ी खबर यह है कि अडानी ग्रुप की कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए हैं। इससे पता चल रहा है कि लोगों का भरोसा अडानी ग्रुप के ऊपर से उठ रहा है। जैसे कल खबर आई थी कि अडानी ग्रुप अपनी विल्मर कंपनी को बेचने जा रहा है, जिसके बाद से ही ग्रुप के शेयरों में हलचल शुरू हो गई थी। बाजार बंद होते-होते 5.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी।
शेयरों में दिखी जबरदस्त बिकवाली
आज भी पहले घंटे में कंपनी के लिए कुछ खास नहीं रहा। अडानी विल्मर की शुरुआत आज 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ हुई। कल पूरे दिन शेयर लाल निशान पर ही ट्रेड करता रहा। निवेशकों के दिमाग में अब स्थिति साफ है कि कंपनी अडानी ग्रुप से बाहर निकलते ही धराशाई हो जाएगी। इतना ही नहीं अडानी ग्रुप के दूसरी कंपनी पर भी इसका इफेक्ट देखने को मिला है। चाहे हम अडानी एंटरप्राइज की बात करें या फिर अडानी पोर्ट की। बिकवाली हर जगह नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- ऐसे हुआ 81 करोड़ लोगों का डेटा लीक, सरकार ने दी पूरी जानकारी
दोहरे संकट में फंसे अडानी
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या अडानी विल्मर का इफेक्ट पूरे ग्रुप पर जाएगा? अगर इसका इफेक्ट ग्रुप पर पड़ता है तो फिर एक तरफ FDI कम हो रहा है, दूसरी तरफ घरेलू बाजार में शेयर बेचे जा रहे हैं। यानी दोहरी मार अडानी पर इस समय पड़ती हुई नजर आ रही है। अब सिर्फ अडानी के फ्यूचर प्रोजेक्ट ही ग्रुप को बचा सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा हाइड्रोजन ग्रीन एनर्जी का प्रोजेक्ट है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
13 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
20 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
22 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
23 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines