हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गौतम अडानी लेंगे रिटायरमेंट! जानें क्या है प्लान और कौन संभालेगा अरबों का साम्राज्य?

Gautam Adani Latest Interview: गौतम अडानी रिटायरमेंट का प्लान बना चुके हैं। ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा किया। साथ ही यह भी बताया कि उनका बिजनेस संभालने वाले 4 दावेदार कौन हैं और वे कब अडानी ग्रुप के चेयरमैन का पद छोड़ेंगे?

विज्ञापन
gautam adani

Gautam Adani Retirement Plan: देश और दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन का पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। 62 साल के गौतम अडानी बिजनेस की कमान अब अपनी नई पीढ़ी को सौंपने का प्लान बना रहे हैं। ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में गौतम अडानी ने अपनी रिटायरमेंट के टॉपिक पर खुलकर बात की और बताया कि वे अब सिर्फ 8 साल और काम करेंगे। 70 साल की उम्र में रिटायर हो जाएंगे। 2030 से पहले वे अपने बेटों, भाइयों, भतीजों को अरबों डॉलर का एम्पायर सौंप देंगे। ऐसे में अडानी ग्रुप की कमान संभालने वाले 4 दावेदार उनका बड़ा बेटा करण, छोटा बेटा जीत, भतीजे प्रणव और सागर हैं। चारों अडानी ग्रुप के ट्रस्ट के बराबर के हिस्सेदार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी ने बिजनेस सस्टेन करने के लिए रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया है।

 

कैसे होगा जिम्मेदारियों का बंटवारा?

ब्लूमबर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप में जिम्मेदारियों का बंटवारा कैसे होगा? किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी? इसके लिए एक सीक्रेट प्रपोजल तैयार किया जाएगा। इसमें अडानी ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारों और उत्तराधिकारियों का जिक्र होगा। जिम्मेदारियों का बंटवारा और पोस्ट प्रोफाइल होगा। इस समय करण अडानी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और वे अडानी पोर्ट की जिम्मेदारी संभालते हैं। जीत अडानी अडानी पोर्ट का सारा कामकाज देखते हैं। अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडानी हैं। अडानी ग्रीन के एग्जीक्यूटिव डारेक्टर सागर अडानी हैं। इन चारों में ही बाकी की कंपनियों और उनमें उनकी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा। यह चारों शख्स अडानी ग्रुप में बराबर के हिस्सेदार होंगे।

 

अडानी ग्रुप का चेयरमैन कौन बनेगा?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी इस समय अडानी ग्रुप के चेयरमैन हैं। अगर वे 2030 में अडानी ग्रुप के चेयरमैन का पद छोड़ देंगे तो उनके बाद अडानी ग्रुप का चेयरमैन कौन बनेगा? इसे लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है और न ही कोई नाम सामने आया है। वैसे कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, करन अडानी और प्रणव अडानी चेयरमैन पद के लिए सबसे पहले और सबसे मजबूत दावेदार हैं। गौतम अडानी कहते हैं कि बिजनेस को स्थिर करने के लिए उन्होंने चेयरमैन का पद छोड़ने का मन बनाया है। अब नई पीढ़ी बिजनेस संभाले और उन्हें आराम दे। बता दें कि यह रिपोर्ट तब दुनिया के सामने आई है, जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में दोगुने से ज्यादा मुनाफा कमाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें