Gautam Adani Net worth: अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर है। चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई है। अब जहां वे एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, दुनिया के सबसे अमीरों लोगों की बात करें उनका नंबर टॉप 20 से ऊपर बढ़कर 18वें नंबर पर आ गया है।
अडानी ने चीनी अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ते हुए एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का ओहदा हासिल किया। इसी के साथ दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में अडानी जहां 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं तो शानशान 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी की कुल नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं, झोंग शानशान की नेटवर्थ 61.6 अरब डॉलर है।
पिछले दिनों अडानी शेयरों में आई बढ़त के बाद मालिक गौतम अडानी को फायदा पहुंचा। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। इसके बाद उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई। बताया गया कि उनकी संपत्ति में 16 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85.2 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।
24 जनवरी को आई थी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट
अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी कर अडानी समूह की कंपनियों को ओवरवैल्यूड बताया। यह भी कहा कि मुनाफा कमाने के लिए अकाउंट्स में हेरफेर किया गया। इसके बाद अडानी समूह को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अभी भी अडानी ग्रुप पूरी तरह से पार नहीं पा सका है।
वहीं, इस मुद्दे को विपक्ष ने भी लपका। अडानी समूह की जांच को लेकर विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए। संसद सत्र भी हंगामे का भेंट चढ़ गया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष कमेटी भी बनाई गई। SEBI को भी शामिल किया गया।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
7 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
20 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines