---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

बेल्जियम, डेनमार्क समेत 4 देशों के राजदूतों ने किया अडानी के रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का दौरा

गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क है। ये पार्क करीब 72600 हेक्टेयर एरिया में फैला है।

---विज्ञापन---

Gautam Adani: यूरोपीय संघ, बेल्जियम, डेनमार्क और जर्मनी के राजदूतों ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मंगलवार को उनके ऑफिस में मुलाकात की। अडानी ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी फोटो शेयर कर जानकारी दी। अडानी ने लिखा कि अलग-अलग देशों के राजदूतों की मेजबानी करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।

बता दें राजदूतों ने गुजरात के खावड़ा में अडानी के दुनिया में सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा पोर्ट का दौरा भी किया। इस बारे में गौतम अडानी ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैं गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा पार्क और मुंद्रा में भारत के सबसे बड़े बंदरगाह, रसद और औद्योगिक केंद्र की उनकी यात्रा की बहुत सराहना करता हूं। आगे उन्होंने लिखा कि राजदूतों के साथ काफी ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। जिसमें भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने और हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र में तेजी लाने के लिए मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है मकसद

अडानी ने कहा कि राजदूतों से इस मुलाकात में भारत के वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान दिया गया। हम अपनी महत्वाकांक्षी अक्षय ऊर्जा पहलों को आगे बढ़ाते हुए एक संतुलित ऊर्जा मिश्रण सुनिश्चित करते हैं जो पूरे भारत के लिए एक स्थायी भविष्य का समर्थन करता है।

---विज्ञापन---

दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क

बता दें गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क है। ये करीब 81 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखता है। जानकारी के अनुसार ये पार्क करीब 72600 हेक्टेयर एरिया में फैला है। बता दें कि इससे साल 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावाट बिजली के उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।

First published on: Nov 12, 2024 04:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola