Adani Group Chairman: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने छोटी सी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी संभाल ली थी। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में बिजनेस में हाथ अजमाया और 10,000 रुपये का कमीशन कमाया। यहां से अदाणी की एक नई जिंदगी की शुरुआत हुई। अहमदाबाद में जन्मे गौतम अदाणी 16 साल की उम्र में मुंबई चले गए और एक डायमंड एसॉर्टमेंट कंपनी का हिस्सा बने। वह जल्द ही इस बिजनेस की गहराई को समझने में कामयाब रहे। लगभग तीन साल के भीतर ही उन्होंने मुंबई में खुद की डायमंड ट्रेडिंग ब्रोकरेज शुरू कर दी।
ऐसे हुई शुरुआत
अहमदाबाद स्थित ‘अदाणी इंटरनेशनल स्कूल’ में गौतम अदाणी सोमवार को बच्चों से रूबरू हुए। इस दौरान, उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में भी काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैंने एक जापानी खरीदार के साथ अपना पहला व्यापार किया था। मैंने 10,000 रुपये का कमीशन कमाया था। मैं 19 साल का था और यह एक उद्यमी के रूप में मेरी यात्रा की शुरुआत थी। यह वर्ष 1981 की बात है।
यह भी पढ़ें – Gautam Adani ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, मतलब भी समझाया
भाई की मदद की
मुंबई में बिजनेस की बारीकियां सीखने के बाद वह जल्द ही गुजरात लौट आए और पीवीसी फिल्म फैक्ट्री चलाने में अपने बड़े भाई की मदद की। 1988 में, उन्होंने अदाणी एक्सपोर्ट्स के नाम से एक कमोडिटी ट्रेडिंग वेंचर की स्थापना की और 1994 में इसे शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किया। अब इस फर्म का नाम अदाणी एंटरप्राइजेज है।
यह भी पढ़ें – Jay Chaudhry: कभी बिजली-पानी के लिए भी करना पड़ा संघर्ष, आज US के सबसे अमीर भारतीयों में शुमार
कई सेक्टर्स में फैला कारोबार
करीब एक दशक बाद अदाणी ने गुजरात तट पर मुंद्रा बंदरगाह का संचालन शुरू किया। उन्होंने अपने कारोबार को इतना बढ़ाया कि वे भारत के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर बन गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अदाणी ने अपने व्यापारिक साम्राज्य का तेजी से विस्तार किया और बिजली उत्पादन, खनन, खाद्य तेल, गैस वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा के बड़े खिलाड़ी बन गए। आज अदाणी समूह एयरपोर्ट, सीमेंट और मीडिया से लेकर कई सेक्टर्स में फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें – ‘Make in India से बदला भारत’, Abhishek Bachchan ने बताया, कैसे PM Modi की इस पहल ने जगाया विश्वास
उत्साहित और नर्वस दोनों
अदाणी ने गुजरे जमाने को याद करते हुए कहा कि सोलह साल की उम्र में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का टिकट खरीदना और मुंबई के लिए गुजरात मेल में सवार होना, मुझे उत्साहित और नर्वस दोनों ही करता था। क्योंकि उस समय मेरी जेब में ज्यादा कुछ भी नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि एक सवाल जो मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या मुझे इस बात का कोई अफसोस है कि मैं कॉलेज नहीं जा सका? अपने जीवन और उसमें आए विभिन्न मोड़ों पर विचार करते हुए, अब मुझे विश्वास है कि अगर मैंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली होती तो मुझे लाभ होता।
यह भी पढ़ें – सबसे तेज ही नहीं, सबसे बड़ी छलांग भी लगाएगा भारत, IMF ने जारी किया GDP का खुश करने वाला अनुमान
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
9 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines